जॉब के अलावा करना चाहते हैं अतिरिक्त कमाई, एक्सपर्ट बता रहे हैं आसान उपाये

फुल टाइम जॉब के साथ अगर आप आय का कोई और भी जरिया बनाना चाहते है तो आज के दौर में कई ऐसे माध्यम है जिनके जरिए आप अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं. सबसे बड़ी बात की इसके लिए आपको अपनी फुट टाइम जॉब से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा.

अगर अगर अपनी जॉब के साथ-साथ आय का कोई और जरिया भी बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. गौरतलब है कि आम लोगों को नौकरी से कमाया गया पैसा कई बार जरूरत पूरा नहीं कर पाता है ऐसे में वे जॉब के साथ इनकम की दूसरी टटोलते हैं. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में कई जानकारों की राय है कि रुपये पैसे की कमी से हो रहे तनाव को आप अतिरिक्त कमाई कर दूर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की इसके लिए आपको अपनी फुट टाइम जॉब से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा.

मेड इन इंडिया के प्रसार से पार्ट टाइम इनकम करना आज काफी आसान हो गया है. इसी कड़ी में छोटी-छोटी वीडियो बनाना और उसको प्रस्तुत करना आय का जरिया हो सकता है. इसके अलावा ब्लॉग बनाकर भी आय में इजाफा किया जा सकता है. हालांकि आज के दौर में ब्लॉग पर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है, लेकिन फिर भी अच्छे कंटेंट पर आज भी लोगों का रुझान आता है. इसके अलावा, विभिन्न संगठनों, ई कॉमर्स और किसी ब्रांडों के लिए प्रचार कर कुछ अतिरिक्त रुपये की कमाई की जा सकती है.

इसी कड़ी में स्पेसमंत्रा की संस्थापक निधि अग्रवाल का कहना है कि यदि आपके घर पर एक अतिरिक्त कमरा है, तो आप उससे पैसे कमा सकते हैं. आप अपना अतिरिक्त कमरा उन लोगों को दे सकते हैं जो आपके शहर में रहने के लिए अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं. इसके लिए Airbnb में आप रजिस्टर भी कर सकते हैं जो इस काम में आपकी सहायता करेगा.

वहीं, प्रोफिशिएंट इक्विटीज लिमिटेड के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया का कहना है कि अतिरिक्त इनकम के लिए शेयर छोटा निवेश भी किया जा सकता है जो कम समय में रिटर्न दे सकता है. उन्होंने इसके लिए प्रतिभूतियों के आदान-प्रदान (securities exchange) को बढ़िया माध्यम बताया है. मनोज डालमिया का कहना है कि पहले लोग एफडी, रेकरिंग अकाउंट जैसे निवेश को ज्यादा तवज्जो देते थे लेकिन अब स्टॉक मार्केट को भी महत्व देने लगे हैं.

इसके अलावा आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो ये भी आपको पार्ट टाइम में अच्छा कमाई का जरिया बन सकता है. ऐसी कई वेबसाइटें हैं जो आपको फोटो और वीडियो पोस्ट करने का प्लेटफॉर्म देते हैं. इन फोटो का जब कोई इस्तेमाल करता है तो उसके बदले रॉयल्टी देता है. आईस्टॉक फोटो और शटर स्टॉक ऐसी सेवाओं के उदाहरण हैं.

Also Read: Post Office Scheme: छोटी बचत की इन योजनाओं में मिलता है बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न, समझें पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >