IRCTC Tour Package: पुरी समेत ओडिशा के प्रमुख स्थानों का करें दर्शन, जानिए क्या है आईआरसीटीसी का खास ऑफर

IRCTC Divine Tour Package: ओडिशा के खास धार्मिक जगहों की सैर करने को इच्छुक हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी की ओर से खास पेशकश की गई है. याक्षा के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी Divine Puri Tour Package लेकर आया है. जिसमे बहुत कम कीमत पर कई सुविधाएं दी जा रही हैं.

IRCTC Divine Tour Package: नया साल आ चुका है. ऐसे में अगर आप ओडिशा घूमने और यहां के प्रमुख स्थानों पर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि नये साल के मौके पर आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को खास ऑफर दे रहा है. आईआरसीटीसी के इस खास ऑफर का नाम डिवाइन पुरी टूर पैकेज है. इसमें ओडिशा के कई प्रमुख स्थानों की सैर कराई जाएगी. जिन स्थानों की सैर कराई जाएगी उनमें पुरी, चिल्का, कोणार्क और भुवनेश्वर शामिल है.

डिवाइन पुरी टूर पैकेज के तहत ओडिशा के पुरी, चिल्का, कोणार्क और भुवनेश्वर की यात्रा शामिल होगी. टूर की अवधि 3 रातें और 4 दिन हैं. जो लोग घूमने के शौकीन हैं वो 8 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक ऑफर का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें 29,600 रुपये चुकाना होगा.

पैकेज में क्या-क्या होगा शामिल: दिल्ली से पुरी और पुरी से वापस दिल्ली पैकेज में दिल्ली से पुरी और पुरी और दिल्ली पर हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी. उड़ान के दौरान भोजन मिलेगा. हालांकि, एयरलाइन के निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन मिलेगा. 

वहीं, शेयरिंग के आधार पर ए/सी वाहन द्वारा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. तीन सितारा श्रेणी के मिलान वाले होटलों में अच्छी तरह से नियुक्त एसी कमरों में ठहरने का इंतजाम किया जाएगा. 3 नाश्ता और 3 रात का खाना दिया जाएगी. ऑफर के तहत जीएसटी और अन्य सभी कर लागू हैं.

Also Read: Fact Check: ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट बीए.5 दिमाग के लिए है खतरनाक, जानें क्या है इस वायरल मैसेज का सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >