Virat Kohli Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘किंग कोहली’ टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Virat Kohli Net Worth: विराट कोहली न सिर्फ क्रिकेट से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और बिजनेस निवेश से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. BCCI से उन्हें सालाना ₹7 करोड़ और IPL से ₹15 करोड़ मिलते हैं. Puma, Audi जैसे ब्रांड्स से वे ₹5-10 करोड़ प्रति डील कमाते हैं..

Virat Kohli Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली न सिर्फ मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता के दम पर करोड़ों की कमाई करते हैं. आज, यानी 12 मई सोमवार को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इस खबर के सामने आने के बाद कोहली की कुल संपत्ति और उनकी आय को लेकर लोगों में खासा उत्सुकता देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं कि विराट कोहली कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं.

क्रिकेट से होने वाली कमाई

विराट कोहली BCCI की A+ ग्रेड की लिस्ट में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना ₹7 करोड़ का फिक्स कॉन्ट्रैक्ट मिलता है. इसके अलावा, वह हर फॉर्मेट के मैच के लिए अतिरिक्त फीस भी पाते हैं. वनडे मैच: ₹6 लाख. IPL में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं. हर सीजन में वह करीब ₹15 करोड़ की सैलरी लेते हैं.

ब्रांड एंडोर्समेंट से बंपर कमाई

कोहली भारत के सबसे महंगे ब्रांड एंबेसडर हैं. वे Puma, Audi, MRF, मान्यवर, बूस्ट, फास्टट्रैक, फिलिप्स जैसे कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह ₹5 से ₹10 करोड़ तक चार्ज करते हैं.

रियल एस्टेट और कार कलेक्शन

  • गुरुग्राम का बंगला – ₹80 करोड़
  • मुंबई का फ्लैट – ₹34 करोड़
  • अलीबाग में प्रॉपर्टी – ₹20 करोड़

कारों की बात करें तो उनके पास Audi R8, Bentley Flying Spur, Land Rover Vogue जैसी लग्जरी कारें हैं.

कुल संपत्ति और टैक्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की कुल नेटवर्थ ₹1046 करोड़ (लगभग $127 मिलियन) है. उनकी सालाना आय ₹150 करोड़ और मासिक कमाई ₹12.5 करोड़ बताई जाती है. साल 2024 में उन्होंने ₹66 करोड़ एडवांस टैक्स भरकर देश के टॉप टैक्सपेयर्स में जगह बनाई.

Also Read: ‘मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा, जब…’, रोहित शर्मा ने बताया टेस्ट के बाद वनडे से कब लेंगे संन्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >