Viral Girl Monalisa के फोटो वाला T-shirt बाजार में आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Viral Girl Monalisa के फोटो वाला T-shirt बाजार में आया है. इसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे. यह खास टी-शर्ट अब फैशन के शौकिनों के बीच चर्चा में है.

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेला हमेशा से ही आस्था, संस्कृति और भव्यता का प्रतीक रहा है. लेकिन इस बार एक अनोखी चीज़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है मोनालिसा की तस्वीर वाली टी-शर्ट. प्रयागराज के संगम परेड ग्राउंड स्थित त्रिवेणी मार्ग के मीना बाजार में यह टी-शर्ट काफी लोकप्रिय हो गई है. 200 से 350 रुपये की कीमत में उपलब्ध इस टी-शर्ट को खरीदने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर मोनालिसा की खूबसूरती और उनकी कत्थई आंखों की चर्चा के बाद अब उनकी तस्वीर वाली टी-शर्ट बाजार में धूम मचा रही है.

Viral girl monalisa t-shirt

सोशल मीडिया ने बनाया स्टार

महाकुंभ मेले की भीड़ में माला-मनके बेचने वाली एक साधारण लड़की अचानक सुर्खियों में आ गई. उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिससे वह रातोंरात लोकप्रिय हो गई. इंटरनेट पर लोग लगातार मोनालिसा के बारे में सर्च कर रहे हैं, जिससे उनकी प्रसिद्धि और बढ़ गई है. प्रयागराज कुंभ में वह अब श्रद्धालुओं और यूट्यूबर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं. लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

बदली तकदीर, मिला फिल्म ऑफर

सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता ने मोनालिसा की तकदीर बदल दी. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में अभिनय का मौका दिया है. इस प्रस्ताव को लेकर सनोज खुद उनके घर पहुंचे और उन्हें साइन किया. मोनालिसा ने बताया कि वह अभिनय सीखने की योजना बना रही हैं और इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं. हालांकि, उन्होंने लाखों रुपये की फीस मिलने की खबरों को गलत बताया है.

Also Read : इंतजार हुआ खत्म! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 19वीं किस्त, मोदी सरकार ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >