विजय माल्या-नीरव मोदी का जल्द हो सकता है प्रत्यर्पण! बोले हरीश साल्वे- भारत लगातार ब्रिटेन पर बना रहा है दबाव

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि भगोड़े आरोपी नीरव मोदी को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि विजय माल्या के भी प्रत्यर्पण की कवायद चल रही है. भारत के लगातार दबाव के बीच कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों भगोड़े आरोपियों का जल्द प्रत्यर्पण हो सकता है.

भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर भारत ब्रिटेन पर लगातार दबाव बना रहा है.  ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडलों को लगातार भारतीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक की पीएम मोदी जब भी ब्रिटेन से बात करते हैं उनका पहला सवाल यही होता है कि नीरव मोदी और विजय माल्या कहां हैं, उनको कब प्रत्यर्पण किया जा रहा है. यह बातें वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा. दरअसल अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्‍स नाऊ से बातचीत के दौरान हरीश साल्वे ने बताया कि भारत की ओर से दोनों भगोड़ों के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन पर भारी दबाव है.

भारत बना रहा है ब्रिटेन पर दबाव
हरीश साल्वे ने कहा कि ब्रिटेन से बातचीत के दौरान नीरव मोदी और विजय माल्या को वापस लाने को लेकर नया दबाव बनाया जाता है. इन दोनों के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटिश सरकार को भारतीय पक्ष की ओर से भारी दबाव झेलनी पड़ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कई बार ब्रिटेन को साफ कर दिया है कि आप हमारे ट्रेड पार्टनर और भगौड़ों को शरण देने वाले एक साथ नहीं हो सकते है. बता दें नीरव मोदी और विजय माल्या दोनों कारोबारी करोड़ों का गड़बड़झाला कर सबको चकमा देकर विदेश भागने में सफल हो गये थे.

जल्द होगा दोनों भगोड़ों का प्रत्यार्पण
वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने यह भी कहा कि भगोड़े नीरव मोदी को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि विजय माल्या के भी प्रत्यर्पण की कवायद चल रही है. भारत के लगातार दबाव के बीच कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों भगोड़े आरोपियों का जल्द प्रत्यर्पण हो सकता है. बता दें, विजय माल्या ने करीब डेढ़ दर्जन भारतीय बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर फरार हो गया है. वहीं नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक गड़बड़झाला कर करोड़ों गबन कर लिया है. फिलहाल दोनों ब्रिटेन में रह रहे हैं. 

Also Read: Forbes List: दुनिया की टॉप 100 अमीर महिलाओं में चार भारतीय, अपने दम पर हासिल किया मुकाम, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >