क्राफ्ट टेबल पर रचा गया प्यार, नातिन माही संग Vedanta Group के चेयरमैन का इमोशनल क्रिसमस

Vedanta Group Chairman Celebrating Christmas: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने इस बार अपनी नातिन माही के साथ क्रिसमस को खास अंदाज में मनाया है. सोशल मीडिया पर साझा की गई उनकी पोस्ट रिश्तों, बच्चों की बढ़ती स्वतंत्रता और त्योहारों की असली खुशी को खूबसूरती से दिखाती है.

Vedanta Group Chairman Celebrating Christmas: क्रिसमस का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और उनके परिवार के लिए यह सालाना एक बहुत ही प्यारा अनुभव है. इस बार उन्होंने अपने छोटी-सी नातिन माही के साथ कुछ अलग तरीके के साथ ये त्योहार मनाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशी शेयर की और बताया कि कैसे उनका डाइनिंग टेबल इस साल भी छोटा-सा क्राफ्ट स्टेशन में बदल गया है.

माही ने पहली बार सब कुछ खुद कैसे किया?

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि पहले वे कार्ड्स बनाते समय आउटलाइन बनाते थे और माही उसमें रंग भरती थी. लेकिन इस साल सब कुछ बदल गया है. माही ने अपने कार्ड्स खुद डिजाइन किए है. उसने आउटलाइन की जरूरत नहीं पड़ी और रंगों का चुनाव भी खुद किया है. उनके लिए यह पल बेहद खास था.

क्या बदल गया है रिश्तों में?

चेयरमैन ने लिखा कि माही अब छोटी बच्ची नहीं रही जो हर समय उनके पीछे-पीछे चलती थी. अब वह धीरे-धीरे अपनी इंडिपेंडेंस सीख रही है. उसे अब उनके मदद की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी वह उनके साथ समय बिताना चाहती है. यही चीज उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है.

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की फेसबुक पोस्ट

माही ने क्रिसमस का मतलब कैसे बदल दिया?

उनके लिए क्रिसमस अब सिर्फ एक त्योहार नहीं रहा है. माही के आने के बाद यह उनका खास समय बन गया है. वे पूरे साल इसी दिन का इंतजार करते हैं. यह अनुभव बताता है कि बच्चों के साथ बिताया गया समय, छोटे-छोटे रीतिरिवाज और साझा की गई खुशियां जीवन को और भी खूबसूरत बना देती हैं.

ये भी पढ़ें: Vedanta Demerger: वेदांता के कारोबार का होगा विभाजन, एनसीएलटी से मिली मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >