अब फुल स्पीड से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी

1 / 1
अब फुल स्पीड से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी
फुल स्क्रीन में देखें

अब फुल स्पीड से पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी

वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को लेकर रेल मंत्री ने लोकसभा में अहम जानकारी दी है. रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने सवाल किया जिसका जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की ओर से सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता का जिक्र किया.

Vande Bharat Train: यदि आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार और ज्यादा बढ़ाने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को लोकसभा में इस बाबत जानकारी दी है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेनों को 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ऑपरेट करने पर विचार किया जा रहा है. इसपर काम जारी है.

रेल मंत्री ने कहा कि इसके लिए संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बाड़ लगाने का काम किया जाएगा. यही नहीं, 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति पाने के लिए पूरे ट्रैक पर सुरक्षा बाड़ लगाया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेनें जो हैं वो अपनी सेमी-स्पीड क्षमता के लिए जानी जाती हैं. ये ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से पटरी पर दौड़ने में सक्षम हैं.

Also Read: Vande Bharat Train: माता वैष्णो के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब वंदे भारत से तय करें दिल्ली से कटरा तक की यात्रा

सिग्नलिंग, ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बाड़ लगाने में दिक्कतों की वजह से भारतीय रेलवे इन्हें पूरी गति से पटरी पर नहीं दौड़ा पा रहा है. वंदे भारत ट्रेनों के लिए रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने जब सवाल किया तो जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की ओर से सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता का जिक्र किया.

लोकसभा में रेल मंत्री ने बताया कि पटरियों के निरीक्षण, रखरखाव के साथ-साथ मरम्मत के लिए रोड मैप तैयार है. उन्होंने बताया कि 110 किमी प्रति घंटे से 130 किमी प्रति घंटे की गति के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बाड़ लगाना जरूरी है.

Also Read: Ayodhya: पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, बिहार से अयोध्या होते दिल्ली होगी रवाना

रेलवे पटरियों पर असामाजिक तत्वों की हरकतों पर उठे सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि जनवरी से नवंबर 2023 तक पटरियों पर संदिग्ध वस्तुएं रखने से जुड़ी 4 घटनाएं हुई हैं जिसे लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का काम किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >