Vande Bharat Train: दिल्ली से जयपुर रूट पर जानिए कब से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, ये मिलेगी सुविधा

Vande Bharat Train : यदि भारतीय रेलवे अगले सप्ताह दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करता है, तो यह 11वीं वंदे भारत ट्रेन सेवा होगी. जानें दिल्ली से जयपुर रूट पर जानें कब से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express Updates : यदि आप दिल्ली से जयपुर जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…भारतीय रेलवे की ओर से दिल्ली-जयपुर रूट पर जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ज़ोन के एक सर्कुलर में लिखा है कि मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह (20 मार्च 2023 के बाद) में JP से NDLS के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है.

उत्तर पश्चिम रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को भी ऑन-बोर्ड खानपान के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है. सर्कुलर में कहा गया है कि वंदे भारत ट्रेन में ऑन बोर्ड कैटरिंग सेवा प्रदान करने की व्यवस्था करने की सलाह दी जाती है, ट्रेन की उद्घाटन तिथि जल्द ही आने वाली है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस बाबत जानकारी दी है कि वंदे भारत एक्सप्रेस रेक जल्द मिलने की संभावना है और रेलवे बोर्ड से अनुमोदन के अधीन अंतिम मार्ग और समय तय किया जाएगा.

इन मार्गों पर चल रही है वंदे भारत एक्सप्रेस

यहां चर्चा कर दें कि यदि भारतीय रेलवे अगले सप्ताह दिल्ली-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करता है, तो यह 11वीं वंदे भारत ट्रेन सेवा होगी. वर्तमान में सेमी-हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन भारतीय रेलवे नेटवर्क में 10 मार्गों पर चलती है..ये मार्ग हैं- नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-कटरा, गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, नागपुर-बिलासपुर, चेन्नई-मैसूर, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मुंबई-शिरडी, मुंबई-सोलापुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी.

Also Read: Vande Bharat Express: बिहार-झारखंड ट्रैक पर कब से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें यहां डिटेल्स
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्व-चालित ट्रेन

यहां चर्चा कर दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की क्षमता वाली स्व-चालित ट्रेन हैं जिन्हें पहली बार 2019 में प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया गया था. 2022 में, भारतीय रेलवे ने उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर ध्यान दिया और इसे पटरी पर दौड़ाया. वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस एक वातानुकूलित चेयर कार सेवा है जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए विश्व स्तरीय और विमान-शैली की सुविधाएं यात्रियों को दी जाती है. भारतीय रेलवे अब वंदे भारत एक्सप्रेस के 200 स्लीपर संस्करण बनाने की सोच रहा है. ये राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का अधिक प्रीमियम संस्करण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >