डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ, ब्रिक्स देशों पर असर

US-Canada Row: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लागू, वैश्विक व्यापार पर प्रभाव और ब्रिक्स देशों पर भी असर की संभावना जताई जा रही है

US-Canada Row: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाया जाएगा. यह ऐलान उन्होंने अपने पहले कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए किया. हालांकि, चीन से आयात पर टैक्स बढ़ाने को लेकर उन्होंने अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.

टैरिफ का उद्देश्य और संभावित असर

ट्रंप का कहना है कि इन नए टैरिफ का उद्देश्य महंगाई पर काबू पाना, ऊर्जा की कीमतों को कम करना और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है. उन्होंने 2021 में दिए गए महामारी राहत पैकेज को महंगाई का प्रमुख कारण बताते हुए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों की आलोचना की.

चीन के साथ नरम रुख

चुनावी वादों में ट्रंप ने चीन पर 60% तक टैरिफ लगाने की बात कही थी. हालांकि, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद उन्होंने इस योजना को फिलहाल नरम कर दिया है. ट्रंप ने आगे कहा कि वे शी जिनपिंग के साथ और बैठकें करेंगे ताकि व्यापार से जुड़ी नीतियों पर चर्चा की जा सके.

तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन पर जोर

महंगाई को नियंत्रित करने और ऊर्जा संकट का समाधान निकालने के लिए ट्रंप ने तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है. उन्होंने अलेक्सा स्थित आर्कटिक नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज को ड्रिलिंग के लिए खोलने और ऊर्जा संबंधी प्रतिबंधों को कम करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की है.

Also Read : डोनाल्‍ड ट्रंप और मुकेश अंबानी, कौन है अधिक अमीर ?, जानें दोनों की संपत्ति तुलना

घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास

ट्रंप ने आयातित वस्तुओं पर टैरिफ को अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद बताया. उनका दावा है कि ये कदम अमेरिका को आर्थिक रूप से और समृद्ध बनाएंगे. इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को सशक्त करने के लिए टिकटॉक को एक अमेरिकी खरीदार ढूंढने का मौका देने की बात कही है.

कनाडा और मेक्सिको की प्रतिक्रिया

कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा कि उनका देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने ट्रंप की व्यापार नीति को अप्रत्याशित करार दिया.

महंगाई और अन्य चुनौतियां

हालांकि, महंगाई को नियंत्रित करने की ट्रंप की योजना के सामने कई चुनौतियां हैं. अमेरिकी तेल उत्पादन पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर है, और हाउसिंग की कमी जैसी समस्याएं महंगाई को बढ़ावा दे रही हैं. फेडरल रिजर्व ने महंगाई को 2% तक लाने के लिए ब्याज दरों में कई बार वृद्धि की है. ट्रंप की नीतियां लंबे समय में क्या प्रभाव डालेंगी, यह देखना बाकी है, लेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह वैश्विक व्यापार पर बड़ा प्रभाव डाल सकती हैं.

Also Read : मोदी सरकार का ‘मास्टर प्लान, टेलीकॉम सेक्टर में अंबानी और मित्तल का दबदबा खत्म करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >