UPS: यूनिफाइड पेंशन स्कीम से सरकारी कर्मचारियों को फायदा, मगर प्राइवेट का क्या?

UPS: यूनिफाइड पेंशन स्कीम की खासियत यह है कि इस योजना के तहत कम-से-कम 10 साल की सेवा अवधि के लिए आनुपातिक आधार पर पेंशन निर्धारित की जाएगी. इसके साथ ही, कम से कम 10 साल की सर्विस के बाद रिटायरमेंट के समय 10,000 रुपये हर महीने पेंशन मिलना तय है.

UPS: देश में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने के दबाव में केंद्र सरकार 23 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों समेत सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने का ऐलान कर दिया है. इसमें राज्य सरकारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को मिला दें, तो कुल 90 लाख सरकारी कर्मचारियों को इससे फायदा होने वाला है. अब जबकि सरकार यूपीआई को सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू करने के लिए कमर कस लिया है, तो प्राइवेट सेक्टर को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सरकार ने केंद्रीय और राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू करने का ऐलान कर तो दिया, लेकिन प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों का क्या होगा? उनकी पेंशन की गारंटी कौन लेगा?

यूपीएस से किसे फायदा मिलेगा?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) केवल उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो नई पेंशन योजना (एनपीएस) को ऑप्ट कर चुके हैं. इनमें चाहे रिटायर्ड पर्सन ही शामिल क्यों न हों. यूपीएस योजना की खासियत यह है कि जिस कर्मचारी ने कम से कम 25 साल तक सेवा दे दी है, उन्हें भी रिटायरमेंट से पहले के आखिरी 12 महीनों में उनके एवरेज बेसिक सैलरी का 50% गारंटीड पेंशन मिलेगी. वहीं, जिन लोगों ने एनपीएस को ऑप्ट किया है, उन्हें बाजार में लगाई रकम से मिलने वाले रिटर्न के आधार पर पेंशन दी जाती है. यानी एनपीएस के तहत निर्धारित होने वाली पेंशन पूरी तरह शेयर बाजार पर डिपेंड है.

10 साल की नौकरी पर भी पेंशन गारंटीड

यूनिफाइड पेंशन स्कीम की दूसरी खासियत यह है कि इस योजना के तहत कम-से-कम 10 साल की सेवा अवधि के लिए आनुपातिक आधार पर पेंशन निर्धारित की जाएगी. इसके साथ ही, कम से कम 10 साल की सर्विस के बाद रिटायरमेंट के समय 10,000 रुपये हर महीने पेंशन मिलना तय है. इस नई पेंशन योजना को लाने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस से जुड़ी चिंताओं को दूर करना और पेंशन स्कीम से बाजार जोखिमों को समाप्त करना है.

इसे भी पढ़ें: SEBI in Action: 39 शेयर और 7 कमोडिटी ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द, इनमें आपका ब्रोकर तो नहीं?

यूपीएस से 90 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा

केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम से 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों समेत 90 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. हालांकि, यूपीएस ऑप्ट करने के बाद वापस एनपीएस का चयन नहीं किया जा सकेगा. यदि ये रिटायर्ड कर्मचारी यूपीएस का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें बकाया राशि मिलेगी. सरकार की इस पेंशन योजना से 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा. वहीं, यदि राज्य सरकार भी यूपीएस को अपने यहां लागू कर दें, तो कुल 90 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Explainer: दो धूर्त देशों की दोस्ती पर बलूच भारी? पाकिस्तान में चीन की कई परियोजनाएं खटाई में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >