क्या आप IPO में इंवेस्ट करते हैं? जानें 13 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते का हाल

Upcoming IPO: 13 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में Citius TransNet InvIT का IPO खुलेगा. साथ ही बाजार में तीन नई कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी.

Upcoming IPO: शेयर बाजार में इंवेस्ट करने वालों के लिए 13 अप्रैल से शुरू होने वाला हफ्ता थोड़ा अलग रहेगा. इसका कारण ये है कि इस दौरान मेनबोर्ड या SME सेगमेंट में कोई नया IPO नहीं आएगा. हालांकि, ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर फोकस करने वाला सिटीयस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) (Citius TransNet Investment Trust (InvIT)) अपना बड़ा इशू लेकर बाजार में उतर रहा है. 

कौन सा नया IPO आ रहा है?

17 अप्रैल से सिटीयस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) अपना 1,340 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने जा रहा है. यह मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस्ड है. इन्वेस्टर्स 21 अप्रैल तक इसमें बोली लगा सकते हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड तय नहीं किया है. इस पूरे इशू के जरिए जुटाया गया पैसा रोड प्रोजेक्ट्स और कंपनी की जरूरतों को पूरा करने में खर्च होगा. 

सिटीयस ट्रांसनेट क्या काम करती है?

यह कंपनी भारत के 9 राज्यों में टोल और एन्युइटी (Annuity) आधारित रोड प्रॉपर्टीज का मैनेजमेंट करती है.  वर्तमान में इसके पास 3,406 किलोमीटर से ज्यादा लंबी रोड्स का पोर्टफोलियो है. इस आईपीओ के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी एक्सिस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज जैसे बड़े संस्थानों के पास है. 

किसकी होने वाली है शेयर बाजार में एंट्री?

अगले हफ्ते तीन कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं. सबसे पहले 13 अप्रैल को सेफ्टी कंट्रोल्स एंड डिवाइसेस और एमियक टेक्नोलॉजीज (Emiac Technologies) के शेयरों की बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग होगी. इसके बाद, 17 अप्रैल को ओम पावर ट्रांसमिशन (Om Power Transmission) के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंजों पर अपनी शुरुआत करेंगे. 

जरूरी तारीखें क्या हैं?

अगर आप सिटीयस के आईपीओ में पैसा लगाते हैं, तो शेयरों का अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है. इसके बाद, 24 अप्रैल को कंपनी के शेयर शेयर बाजार (NSE और BSE) पर ट्रेड करने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: बिना मांगे मिल रहा है लोन? एक्सपर्ट्स से जानिए क्यों प्री-अप्रूव्ड लोन फायदा और नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >