रूस से नई तकनीक लेकर आएं है केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- अब अन्‍नदाता बनेंगे ऊर्जादाता

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वो रूस से एक ऐसी तकनीक लाए हैं जो इथेनॉल के कैलोरी मान को पेट्रोल के बराबर बढ़ा सकती है. इससे एक लीटर पेट्रोल जितनी दूरी तय करेगी उतनी ही दूरी एक लीटर एथेनॉल से तय किया जा सकेगा.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Union Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि वो रूस से एक ऐसी तकनीक लाए हैं जो इथेनॉल के कैलोरी मान को पेट्रोल के बराबर बढ़ा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर मंजूरी मिलती है, तो इसका उपयोग इथेनॉल के कैलोरी मान को बढ़ाने के लिए किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इससे प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल पर निर्भरता भी कम होगी. गडकरी ने कहा कि, इससे एक लीटर पेट्रोल जितनी दूरी तय करेगी उतनी ही दूरी एक लीटर एथेनॉल से तय किया जा सकेगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दो आने वाले समय में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जल्द ही सौ फीसदी इथेनॉल पर चलेंगे जिससे किसानों की आय बढ़ेगी, प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल पर निर्भरता भी कम होगी. गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि, उन्होंने किसानों और मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया. गडकरी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी सरकार ने किसानो अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता होगा.

बता दें, गडकरी सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बटन दबाकर 8364 करोड़ रुपये की लागत वाले 139 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान गडकरी ने कहा कि, जमीन उबलब्ध होगा तो मेरठ के इनर रिंग रोड का भी कार्य कराया जायेगा. गडकरी ने कहा कि, विकास की एक नयी प्रक्रिया के साथ मेरठ का विकास हो रहा है.

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, यूपी में हम एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये के कार्य पूरे कर चुके हैं. एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि, आने वाले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये के कार्य और कराये जायेंगे. इस दौरान गडकरी ने बताया कि, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे बन जाने से मेरठ से दिल्ली जाने में 3 से 4 घंटे की बचाए अब 40 से 50 मिनट में पूरी हो जाती है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >