अब पेंशन का गणित समझना हुआ आसान, EPS 2026 के नए नियम एक क्लिक में जानिए

Employees Pension Scheme: केंद्र सरकार ने EPS 2026 लागू कर दिया है. जानिए किसे मिलेगी मासिक पेंशन, कैसे होगी गणना और 20 साल की सेवा करने वालों को क्या अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

Employees Pension Scheme: हर महीने सैलरी आते ही EPF की कटौती तो दिख जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि उसी के साथ जुड़ी Employees' Pension Scheme (EPS) आगे चलकर उनकी रिटायरमेंट की कमाई भी तय करती है. अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं या आपके घर में कोई नौकरीपेशा है, तो यह खबर आपके लिए काफी काम की है.

केंद्र सरकार ने Employees' Pension Scheme (EPS), 2026 को नोटिफाई कर दिया है. इसके साथ ही EPS 1995 की जगह अब नई स्कीम लागू होगी. अच्छी बात यह है कि मासिक पेंशन निकालने का तरीका पहले जैसा ही रखा गया है. यानी पुराने फॉर्मूले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नियमों को नए सिरे से साफ किया गया है ताकि कर्मचारियों को अपने अधिकार बेहतर तरीके से समझ आ सकें.

किसे मिलेगी हर महीने पेंशन?

नई EPS 2026 के तहत ऐसे कर्मचारी जिन्हें कम से कम 10 साल की पात्र सेवा (Eligible Service) पूरी हो चुकी है और जो सुपरएन्युएशन (रिटायरमेंट) की उम्र में नौकरी से रिटायर होंगे, उन्हें हर महीने पेंशन मिलेगी. इतना ही नहीं, अगर किसी कर्मचारी ने 10 साल या उससे ज्यादा सेवा पूरी कर ली है लेकिन रिटायरमेंट की उम्र से पहले नौकरी छोड़ देता है, तो वह भी तय शर्तों के अनुसार अर्ली पेंशन (Early Pension) लेने का ऑप्शन चुन सकता है.

पेंशन का हिसाब कैसे लगेगा?

सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर पेंशन कितनी मिलेगी. नई स्कीम में इसका फॉर्मूला पहले जैसा ही रहेगा.

मासिक पेंशन का फॉर्मूला
(पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान अलग-अलग समय में वेतन सीमा (Wage Ceiling) बदली है, तो हर अवधि की पेंशन उसी समय लागू वेतन सीमा के हिसाब से अनुपातिक (Proportionate) तरीके से निकाली जाएगी.

पेंशन योग्य वेतन कैसे तय होगा?

पेंशन योग्य वेतन यानी Pensionable Salary वह औसत मासिक वेतन होगा, जो कर्मचारी ने पेंशन फंड से बाहर होने से पहले के अंतिम 60 महीनों में प्राप्त किया है. अगर किसी कारण से पूरे 60 महीनों तक वेतन नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में औसत केवल उन महीनों के आधार पर निकाला जाएगा, जिनमें वास्तव में पेंशन का योगदान (Contribution) जमा हुआ हो.

20 साल नौकरी वालों को क्या मिलेगा अतिरिक्त फायदा?

अगर आपने लंबे समय तक नौकरी की है, तो नई स्कीम आपके लिए खुशखबरी लेकर आई है. जो कर्मचारी 20 साल या उससे ज्यादा की पेंशन योग्य सेवा पूरी करके सुपरएन्युएशन की उम्र में रिटायर होंगे, उनकी पेंशन निकालते समय पेंशन योग्य सेवा में 2 साल अतिरिक्त जोड़ दिए जाएंगे. सीधे शब्दों में कहें तो लंबी सेवा करने वालों की मासिक पेंशन बढ़ने का फायदा मिलेगा।

क्या 50 साल की उम्र में पेंशन शुरू कर सकते हैं?

हां, नई स्कीम में कर्मचारी 50 साल की उम्र पूरी होने के बाद पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं.

लेकिन इसका असर पेंशन की रकम पर पड़ेगा.

  • सुपरएन्युएशन की उम्र से जितने साल पहले पेंशन शुरू करेंगे,
  • हर साल के लिए पेंशन में 4% की कटौती की जाएगी.

यानी जल्दी पेंशन लेने का ऑप्शन तो मिलेगा, लेकिन हर साल के हिसाब से राशि थोड़ी कम हो जाएगी.

अगर पेंशन बाद में लेना चाहें तो?

अगर आपको तुरंत पेंशन की जरूरत नहीं है, तो नई स्कीम इसमें भी फायदा देती है. पात्र सदस्य चाहें तो 60 साल की उम्र तक पेंशन लेना टाल सकते हैं.

ऐसी स्थिति में:

  • हर पूरा एक साल पेंशन टालने पर
  • मासिक पेंशन में 4% की बढ़ोतरी होगी.

यानी जितनी देर से पेंशन शुरू करेंगे, उतनी ज्यादा मासिक पेंशन मिलने का लाभ मिलेगा.

रिटायरमेंट के बाद भी योगदान कर सकते हैं?

नई EPS 2026 के तहत अगर कोई कर्मचारी सुपरएन्युएशन की उम्र के बाद भी नौकरी जारी रखता है, तो वह योजना के नियमों के अनुसार पेंशन फंड में योगदान (Contribution) जारी रख सकता है.

ये भी पढ़ें: Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी 24,450 के करीब, IT शेयरों में शानदार खरीदारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >