UIDAI: आधार में बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर हो जाए अलर्ट! जानिए क्या है यूआईडीएआई की तैयारी

UIDAI Aadhaar Card Updates: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड यूजर्स को अपना चेहरा और फिंगरप्रिंट स्कैन अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

UIDAI Aadhaar Card Updates: आधार कार्ड यूजर्स को अब अपने बायोमेट्रिक डेटा से जुड़ी जानकारी को हर दस साल में अपडेट कराना होगा. खबरों के मुताबिक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अधिकारियों ने कहा है कि सरकार लोगों को अपना चेहरा और फिंगरप्रिंट स्कैन अपडेट कराने के लिए प्रेरित करेगी. हालांकि, 70 वर्ष से अधिक आयु के आधार कार्ड यूजर्स को कथित तौर पर इस नियम से छूट दी जाएगी.

यूआईडीएआई का बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि यूआईडीएआई ने यूजर्स के आधार कार्ड डेटा को अपडेट करने पर बड़ा फैसला लिया है. इसी के तहत कहा जा रहा है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण लोगों को आधार कार्ड पर अपने बायोमेट्रिक डेटा को स्वेच्छा से अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. यूआईडीएआई ने यूजर्स से हर 10 साल बाद अपना बायोमेट्रिक विवरण अपडेट करने को कहा है. यूआईडीएआई के अनुसार, वर्तमान में लोगों को स्वेच्छा से आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

जानिए अभी क्या है नियम

वर्तमान में 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से अपना बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करना होता है. पांच साल से कम उम्र के बच्चों को उनकी तस्वीर और उनके माता-पिता या अभिभावकों के बायोमेट्रिक वेरिफाई करने के आधार पर आधार पर पंजीकृत किया जाता है. बच्चों के आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के समय संबंध प्रमाणित करने वाले दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है. बता दें कि बाल आधार को सामान्य आधार से अलग करने के लिए कार्ड नीले रंग में जारी किया जाता है. इस पर लिखा होता है कि ये आधार कार्ड बच्चे के 5 वर्ष की आयु तक ही वैध रहेगा.

Also Read: PPF और अन्य छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा सकती है सरकार, जानें कितना होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >