Government Scheme: आज भी जब हम बचत की बात करते हैं, तो ज़हन में सबसे पहला नाम फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का आता है. सुरक्षित तो है, लेकिन सच कहें तो आजकल FD पर मिलने वाला ब्याज ऊंट के मुंह में जीरे जैसा लगने लगा है. महंगाई के इस दौर में अगर आप सिर्फ FD के भरोसे हैं, तो आपका पैसा उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहा, जितनी तेज़ी से खर्च बढ़ रहे हैं. मोदी सरकार की 3 ऐसी धांसू स्कीमें हैं, जहां आपका पैसा बैंक से भी ज्यादा सुरक्षित है.
NSC (नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट)
अगर आपके पास ज्यादा बड़ी रकम नहीं है, तो भी आप सरकारी मुनाफे का हिस्सा बन सकते हैं.
- इसमें आपको 7.7% का पक्का ब्याज मिलता है.
- आप सिर्फ 1,000 रुपये से भी शुरुआत कर सकते हैं.
- 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी इसमें शामिल है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है.
RBI Floating Rate Savings Bonds
जो लोग 5-10 साल के लिए पैसा नहीं फंसाना चाहते और FD जैसा विकल्प ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह मास्टरस्ट्रोक है. फिलहाल इस पर 8.05% का तगड़ा ब्याज मिल रहा है, जो ज्यादातर बैंकों की FD को पछाड़ देता है. इसे खरीदना बच्चों का खेल है, बस RBI Retail ऐप डाउनलोड करें और निवेश शुरू. इसकी ब्याज दरें बाजार के हिसाब से बदलती रहती हैं, तो फायदा कम होने का डर नहीं.
NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम)
अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, तो NPS बेस्ट है. इसमें आपका पैसा शेयर बाजार और सरकारी बॉन्ड्स के मिश्रण में लगता है, जिससे औसतन 8% तक का शानदार रिटर्न मिल जाता है. निवेश के साथ-साथ आपको इनकम टैक्स में भी तगड़ी छूट मिलती है. 60 साल की उम्र के बाद यह आपको एकमुश्त पैसा और मंथली पेंशन, दोनों का सुख देता है.
Also Read: पीएफ का पैसा निकालने में आ रही है दिक्कत? घर बैठे ऐसे ठीक करें अपनी गलतियां और पाएं फंसा हुआ क्लेम
