Tomato Price Hike: महंगाई की एक और मार! आसमान छू रही टमाटर की कीमत, 100 रुपये तक पहुंचा भाव

Tomato Price Hike: टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं. बढ़ती कीमत को लेकर सब्जी विक्रेताओं और मंडी कारोबारियों का कहना है कि उन्हें किसानों के पास से ही महंगे टमाटर मिल रहे हैं. इसलिए विक्रेता भी महंगे भाव में बेचने को मजबूर हैं.

Tomato Price Hike: सब्जियों के भाव एक फिर बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा इजाफा टमाटर के भाव में देखने को मिल रहा है. दाम में बढ़ोत्तरी के कारण लाल टमाटर थालियों से गायब सा हो गया है. देश के कई हिस्सों में इसका दाम आसमान छूने लगा है. इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. खुदरा के अलावा टमाटर के थोक भाव भी काफी बढ़ गया है. टमाटर का थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गया है. जानकारों का कहना है कि बीते एक हफ्ते में टमाटर का भाव करीब तिगुने तक पहुंच गया है.

कई राज्यों में बढ़े टमाटर के भाव
फरवरी-मार्च महीने में टमाटर का मूल्य इतना कम हो गया था कि किसानों को इसका लागत तक मिलना मुश्किल हो गया था. कई किसानों ने तो सड़कों पर टमाटर फेंक दिया था. लेकिन जैसे ही मानसून की बरसात शुरू हुई टमाटर का भाव आसमान छूने लगा है.  दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार, झारखंड, यूपी समेत कई राज्यों में इसकी कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गयी है. बिहार झारखंड में टमाटर की कीमत 50 से 70 रुपये प्रति किलो हो गई है. गौरतलब है कि पिछले महीने तक बिहार झारखंड के बाजार में टमाटर का भाव 10 रुपये से लेकर 20 रुपये प्रति किलो था.

अचानक बढ़ गये टमाटर के भाव
आसमान छू रहे टमाटर के भाव पर सब्जी विक्रेताओं और मंडी कारोबारियों का कहना है कि उन्हें किसानों के पास से ही महंगे टमाटर मिल रहे हैं.  इसलिए विक्रेता भी महंगे भाव में बेचने को मजबूर हैं. वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि कम उत्पादन और देरी से हुई बारिश के कारण इसके भाव बढ़ गये हैं. बता दें देश के कई इलाकों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. 

Also Read: Vande Bharat Train: देश को आज 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, भोपाल में पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >