टीसीएस का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा

मुंबई : देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा. टीसीएस ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 8,126 करोड़ रुपये का […]

मुंबई : देश की सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में मामूली रूप से घटकर 8,049 करोड़ रुपये रहा. टीसीएस ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 8,126 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. कंपनी की आय आलोच्य तिमाही में 5.1 प्रतिशत बढ़कर 39,946 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 38,010 करोड़ रुपये थी. पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.7 प्रतिशत बढ़कर 32,340 करोड़ रुपये रहा जबकि आय 7.1 प्रतिशत बढ़कर 1,56,949 करोड़ रुपये रही. टीसीएस के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 6 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >