Thalapathy Vijay Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलापति विजय ,चुनावी रुझानों में सबसे आगे

Thalapathy Vijay Net Worth: थलापति विजय की TVK रुझानों में 100 के पार, DMK तीसरे नंबर पर खिसकी. जानिए विजय की कुल संपत्ति और चुनावी डेब्यू का पूरा हाल.

Thalapathy Vijay net worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए आज (4 मई) मतों की गिनती जारी है. अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) अपने पहले ही चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है.

ताजा रुझानों में TVK बहुमत के जादुई आंकड़े (118) के करीब पहुंचती दिख रही है, जिससे राज्य की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति (DMK-AIADMK) में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. दूसरी तरफ फैंस के मन में सवाल है कि संपत्ति के मालिक है थलापति विजय. तो आईए जानते विस्तार से.

थलापति विजय की कुल संपत्ति

विजय ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी विशाल संपत्ति का खुलासा किया है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर अभिनेता-राजनेताओं में से एक बनाता है.

  • कुल घोषित संपत्ति: ₹603.20 करोड़.
  • चल संपत्ति (Movable): ₹404.58 करोड़ (इसमें ₹213 करोड़ से अधिक के बैंक डिपॉजिट शामिल हैं).
  • अचल संपत्ति (Immovable): ₹198.62 करोड़ (चेन्नई में बंगले, कोडाइकनाल में कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्तियां).
  • सालाना कमाई (2024-25): ₹184.53 करोड़.
  • लग्जरी कारें: उनके पास BMW, लेक्सस और टोयोटा वेलफायर जैसी प्रीमियम गाड़ियां हैं.
  • पत्नी की संपत्ति: उनकी पत्नी संगीता के पास लगभग ₹15.76 करोड़ की संपत्ति है.
श्रेणीविवरण
बहुमत का आंकड़ा118
TVK की वर्तमान बढ़त105 (लगभग 11:30 AM तक)
मुख्य प्रतिद्वंद्वीAIADMK (दूसरे स्थान पर), DMK (तीसरे स्थान पर)
चुनावी डेब्यूTVK का पहला चुनाव और शानदार प्रदर्शन

ताजा रुझान

  • TVK (विजय): 105+ सीटों पर बढ़त.
  • AIADMK+: 75 सीटों पर बढ़त.
  • DMK+ (स्टालिन): 47 सीटों पर बढ़त.
  • अन्य/NTK: शेष सीटों पर.

विजय की निजी सीटों का हाल

थलापति विजय दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों पर ही वह बढ़त बनाए हुए हैं.

  • पेराम्बूर (Perambur): विजय लगभग 3,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
  • त्रिची ईस्ट (Trichy East): यहां भी विजय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 3,200+ वोटों की बढ़त बना ली है.

‘जायंट किलर’ बनी TVK: स्टालिन भी पीछे

सबसे बड़ा उलटफेर कोलाथुर सीट पर देखने को मिल रहा है, जहां मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन फिलहाल TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू से करीब 2,200 वोटों से पीछे चल रहे हैं. इसी तरह, उदयनिधि स्टालिन भी चेपॉक सीट पर पीछे हैं.

Also Read : कितनी संपत्ति के मालिक हैं नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >