अब भारत के लोग भी चढ़ेंगे एलन मस्क की टेस्ला कार में, मुंबई में खुलने जा रहा है पहला शोरूम

Tesla in India: टेस्ला जल्द ही भारत में अपनी शुरुआत करने जा रही है, पहला शोरूम मुंबई के BKC में जुलाई मध्य तक खुलेगा. कंपनी Model Y से बिक्री शुरू करेगी. उच्च कीमतों के बावजूद, यह भारत के प्रीमियम EV बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा और तकनीकी बदलाव ला सकती है.

Tesla in India: अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Tesla Inc. अब भारत में औपचारिक रूप से प्रवेश करने के लिए तैयार है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला अपना पहला शोरूम मुंबई में जुलाई के मध्य तक खोलने जा रही है. इसके बाद नई दिल्ली में दूसरा शोरूम लॉन्च किया जाएगा. यह कदम भारत के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार में कंपनी की आधिकारिक शुरुआत का संकेत देता है.

मुंबई में कहां खुलेगा पहला शोरूम?

टेस्ला का पहला भारतीय शोरूम मुंबई के प्रीमियम इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित मेकर मैक्सिटी में खोला जा रहा है. यह शोरूम करीब 3000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ होगा.
यह मेकर मैक्सिटी के कमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला इस जगह का मासिक किराया लगभग ₹35 लाख चुकाएगी. BKC भारत का सबसे महंगा कॉर्पोरेट रियल एस्टेट हब माना जाता है, ऐसे में यह शोरूम देश के ऑटो सेक्टर में अब तक का सबसे महंगा आउटलेट माना जा रहा है.

किस मॉडल से होगी भारत में शुरुआत?

कंपनी ने अभी तक औपचारिक रूप से लॉन्च मॉडल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला भारत में Model Y (रीयर-व्हील ड्राइव SUV) से अपनी बिक्री की शुरुआत कर सकती है. यह वाहन चीन के शंघाई प्लांट से शिप किया गया है और Model Y वर्तमान में दुनिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है.

कितनी हो सकती है Tesla Model Y की कीमत?

चीन से आयात की गई Tesla Model Y की बेस कीमत लगभग 32,000 डॉलर (लगभग ₹27.7 लाख) है. भारत में इन वाहनों पर लगभग ₹21 लाख या उससे अधिक की इंपोर्ट ड्यूटी भी लागू होगी. इस तरह Model Y की भारत में संभावित कीमत ₹50 लाख के आसपास हो सकती है.

Tesla in India: भारत में EV बाज़ार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार तेज़ी से विस्तार कर रहा है, जिसमें टाटा, महिंद्रा, हुंडई और एमजी जैसे बड़े ब्रांड पहले से ही सक्रिय हैं. ऐसे में टेस्ला की एंट्री इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तीव्र बना सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट को नया आकार देने में सक्षम है. हालांकि इसकी कीमतें अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण यह उत्पाद सीमित वर्ग तक ही सीमित रह सकता है, लेकिन इसकी ब्रांड वैल्यू, एडवांस टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव डिजाइन इसे अलग पहचान देंगे. इसके अलावा, यदि सरकार से कर में छूट मिलती है या भारत में स्थानीय असेंबली की शुरुआत होती है, तो इससे टेस्ला की कीमतों में कमी आ सकती है, जिससे इसकी पहुंच और व्यापक हो सकती है. टेस्ला की मौजूदगी भारतीय ईवी बाजार में टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को भी गति दे सकती है.

Also Read: 1 जुलाई से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >