Tesla Car: एलन मस्क की महंगी टेस्ला के मालिक बने ट्रंप, कीमत ने सबको किया हैरान

Tesla Car: डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की महंगी टेस्ला खरीदी, जिसकी कीमत करीब 67 लाख रुपये है;. ट्रंप ने इसे शानदार वाहन बताया, वहीं मस्क ने मजाक में ट्रंप के क्रेडिट स्कोर की तारीफ की.

Tesla Car :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में प्रदर्शित चमकदार टेस्ला कारों के बीच एक लाल रंग की टेस्ला मॉडल एक्स खरीदी. इस मौके पर उनके साथ टेस्ला के सीईओ और अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख एलन मस्क और मस्क के बेटे एक्स भी मौजूद थे.

सोशल मीडिया पर ट्रंप की घोषणा

इससे पहले, ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की थी कि वह एलन मस्क के समर्थन में टेस्ला खरीदेंगे. इसके बाद उन्होंने मस्क के साथ टेस्ला वाहनों की कतार के सामने अपनी पसंदीदा लाल रंग की मॉडल एक्स टेस्ला को चुना. ट्रंप ने कार में बैठते हुए कहा, “यह सुंदर है.” बाद में उन्होंने मॉडल की ओर इशारा करते हुए बताया कि यह उनकी पसंदीदा कार है. इसके बाद ट्रंप और मस्क साइबरट्रक मॉडल तक गए, जहां मस्क ने बताया कि यह वाहन बुलेटप्रूफ है.

मस्क की सराहना

ट्रंप ने मस्क को “महान व्यक्ति” और “देशभक्त” कहकर उनकी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि क्या हो रहा है, तो मैंने कहा कि मैं एक टेस्ला खरीदूंगा. जब हम वहां पहुंचे तो मस्क के पास चार शानदार कारें थीं और मैंने प्रेस के सामने एक कार खरीदी. यह बहुत सार्वजनिक खरीद थी और वे गाड़ियां बहुत ही सुंदर और शानदार हैं.”

करीब 67 लाख है कीमत

इसकी कीमत लगभग 76,880 डॉलर (करीब 67 लाख रुपये) बताई जा रही है. ट्रंप ने इस कार की तारीफ करते हुए कहा, “यह सबसे खूबसूरत वाहनों में से एक है मैं इसे अपने निजी पैसों से खरीद रहा हूं ताकि एलन और उनकी शानदार कंपनी के प्रति अपना समर्थन जता सकूं.” ट्रंप ने यह भी बताया कि यह कार व्हाइट हाउस के स्टाफ के उपयोग के लिए रखी जाएगी. इस मौके पर एलन मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, “राष्ट्रपति का क्रेडिट स्कोर अच्छा है, मुझे यकीन है कि उनका चेक जरूर क्लियर हो जाएगा”

ट्रंप नहीं चलाएं टेसला

हालांकि ट्रंप ने इस टेस्ला का परीक्षण नहीं किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं वाहन नहीं चलाएंगे, क्योंकि उन्हें ड्राइव करने की अनुमति नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके कर्मचारी व्हाइट हाउस में इस टेस्ला का उपयोग कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >