Swiggy HDFC Bank Credit Card: अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं और स्विगी से आए दिन कुछ न कुछ मंगवाते रहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. स्विगी और एचडीएफसी बैंक ने मिलकर दो नए क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं, जो Swiggy BLCK और Swiggy Ornge है. इन कार्ड्स को इस तरह बनाया गया है कि आप शॉपिंग, ट्रैवल और खाने पर साल भर में 48,000 रुपये तक की बचत कर सकें. आइये समझते है की इन कार्ड्स में क्या खासियत है.
Swiggy BLCK कार्ड में क्या है खास?
यह कार्ड उन लोगों के लिए है जो दिल खोलकर खर्च करते हैं. इसमें आपको स्विगी के हर ऑर्डर पर 10% का सीधा कैशबैक मिलता है. इसके अलावा, अगर आप बाहर घूमने जाते हैं या ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो वहां भी आपको 5% तक का कैशबैक मिलेगा. साथ ही, 3 महीने की ‘Swiggy One BLCK’ मेंबरशिप एकदम फ्री मिलेगी.
Swiggy Ornge कार्ड कैसे बचाएगा आपके पैसे?
अगर आपकी जरूरतें रोजाना के राशन (Groceries) और नॉर्मल शॉपिंग तक सीमित हैं, तो Ornge कार्ड बेस्ट है. इसमें स्विगी और अन्य ऑनलाइन ऐप्स पर 5% कैशबैक मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्ड के साथ आपको पूरे 1 साल की Swiggy One मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी, जिससे डिलीवरी चार्ज की झंझट खत्म हो जाएगी.
ट्रैवल और शॉपिंग पर कितनी मिलेगी छूट?
सिर्फ खाना ही नहीं, घूमने-फिरने पर भी भारी डिस्काउंट है. अगर आप Cleartrip से होटल बुक करते हैं, तो 19% फ्लैट डिस्काउंट के साथ 5% कैशबैक भी मिलेगा. वहीं, Nykaa पर शॉपिंग करने वालों को 5% डिस्काउंट और 5% कैशबैक का डबल फायदा मिलेगा. Amazon और Flipkart जैसी 30 से ज्यादा वेबसाइट्स पर भी यह कार्ड काम करेगा.
आप इसे कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
इन कार्ड्स को आप बहुत आसानी से स्विगी ऐप या एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं. यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल-आउट किया जा रहा है. अगर आप पहले से स्विगी एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके पुराने फायदे वैसे ही मिलते रहेंगे.
ये भी पढ़ें: बिना किसी रिस्क के FD से ज्यादा कमाई, इन 3 सरकारी स्कीमों में मिल रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न
