Sunil Gavaskar Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुनील गावस्कर, विनोद कांबली के लिए मसीहा बनकर आए

Sunil Gavaskar Net Worth: सुनील गावस्कर, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर, 227 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं. 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने बिजनेस, डोनेशन और विनोद कांबली की मदद के लिए भी आगे आए. गोवा में आलीशान विला और लग्जरी कारों के शौकीन हैं.

Sunil Gavaskar Net Worth:’लिटिल मास्टर’ कहें या ‘टेस्ट क्रिकेट का बादशाह’, सुनील गावस्कर उस दौर का नाम हैं जब हेलमेट बिना बल्लेबाज़ गेंदबाज़ों की आंखों में आंख डालकर खड़े हो जाते थे. भारत के लिए 125 टेस्ट मैचों में 10,122 रन और 108 वनडे में 4,966 रन बनाने वाले गावस्कर सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन गए.

1983 वर्ल्ड कप के हीरो, लेकिन बल्ला उस टूर्नामेंट में खामोश रहा

जब भी 1983 का वर्ल्ड कप याद आता है, तो टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत आंखों के सामने घूम जाती है. गावस्कर उस वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे जिसने कपिल देव की कप्तानी में इतिहास रचा. हां, बल्ला ज्यादा नहीं बोला था लेकिन सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मौजूदगी टीम के लिए अहम रही.

कितनी है सुनील गावस्कर की नेटवर्थ (Sunil Gavaskar Net Worth)

नेटवर्थ की बात करें तो अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं:CelebrityNetWorth.com के मुताबिक गावस्कर की कुल नेटवर्थ लगभग 30 मिलियन डॉलर यानी करीब 227 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक गावस्कर की कमाई का बड़ा हिस्सा कमेंट्री से आता है, जिससे उन्होंने करीब 4.75 मिलियन डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपये) कमाए हैं.
IPL में कमेंट्री करने के लिए उन्हें करीब 2.5 मिलियन डॉलर (18.9 करोड़ रुपये) मिलते हैं.

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के मालिक भी हैं गावस्कर

क्रिकेट के बाद सिर्फ कमेंट्री ही नहीं, गावस्कर ने बिजनेस वर्ल्ड में भी एंट्री मारी. साल 1985 में उन्होंने भारत की पहली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी बनाई. ये कंपनी सिर्फ प्लेयर मैनेजमेंट ही नहीं करती बल्कि बड़े-बड़े इवेंट्स और स्पॉन्सरशिप डील्स भी संभालती है. CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स का आयोजन भी इसी कंपनी के जिम्मे है.

कोरोना के दौरान दिल दिखाया, करोड़ों में किया डोनेशन

गावस्कर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, दिल से भी बड़े खिलाड़ी निकले. कोरोना काल में उन्होंने PM Cares Fund में 59 लाख रुपये डोनेट किए, 35 शतक पूरे होने पर 35 लाख रुपये और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 24 लाख रुपये का सहयोग दिया.

विनोद कांबली के लिए मसीहा बनकर आए

विनोद कांबली वो खिलाड़ी जिनका टैलेंट कभी सुर्खियों में रहा लेकिन करियर छोटा रह गया. कांबली बीमारियों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे है ऐसे में गावस्कर ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उनके ‘CHAMPS फाउंडेशन’ कि तरफ से कांबली को हर महीने 30,000 रुपये की मदद की जाएगी और इसके अलावा सालाना 3.6 लाख रुपये की मेडिकल हेल्प भी दी जा रही है.

गोवा में समंदर किनारे आलीशान जिंदगी

भले ही गावस्कर का दिल मुंबई में हो, लेकिन उनका ठिकाना अब गोवा में एक आलीशान विला है. इस विला को ‘इस्प्रावा विला’ कहा जाता है, जो समंदर किनारे एक शानदार लोकेशन पर बना है. वो यहां अपनी पत्नी मार्शनील और बेटे रोहन गावस्कर के साथ रहते हैं.

कारों का क्रेज, कीमत सुनकर चक्कर आ जाए

गावस्कर की गाड़ियों की लिस्ट किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं.

  • MG Hector Plus – 1.5 करोड़ के करीब
  • BMW 7 Series – 1.2 करोड़ रुपये
  • BMW 5 Series – 70 लाख रुपये

Also Read: कांप रही थीं प्रीति जिंटा! फिर जीत के बाद खूब उछलीं, चहल को भी लगाया गले; डिंपल गर्ल का सेलीब्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >