Success Story: कभी करता था मैकेनिक का काम, आज बुर्ज खलीफा में 22 फ्लैट्स के मालिक, संपत्ति इतनी कि बड़े-बड़े सितारे भी फीके

Success Story: केरल के साधारण परिवार से निकलकर जॉर्ज वी नेरियामपराम्बिल ने UAE में मेहनत और बिजनेस माइंड से बड़ा मुकाम हासिल किया। वे आज बुर्ज खलीफा में 22 फ्लैट्स के मालिक हैं और उनकी कुल संपत्ति 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है

Success Story: दुबई की सबसे ऊंची और लग्जरी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में अगर एक फ्लैट लेना ही करोड़ों का सपना है, तो सोचिए किसी के पास वहां पूरे 22 फ्लैट हों तो? जी हां, एक भारतीय बिजनेसमैन ने ये कर दिखाया है और उन्हें मीडिया में ‘किंग ऑफ बुर्ज खलीफा’ कहा जाता है.

कौन हैं जॉर्ज वी नेरियामपराम्बिल?(George V Nereamparambil)

केरल में जन्मे जॉर्ज वी नेरियामपराम्बिल एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बचपन से ही आर्थिक तंगी ने उन्हें मजबूर कर दिया था कि वे 11 साल की उम्र में ही अपने पिता के साथ काम करने लगें. लेकिन जॉर्ज का दिमाग हमेशा बिजनेस की तरफ चलता रहा. जॉर्ज ने बचपन में ही एक छोटा सा बिजनेस शुरू किया. कॉटन के बचे हुए बीजों से गोंद निकालकर उसे बेचते थे. यहीं से उनकी बिजनेस माइंडसेट की नींव रखी गई.

1976 में पहुंचे खाड़ी देश, बदली किस्मत

साल 1976 में जॉर्ज बेहतर भविष्य की तलाश में शारजाह (UAE) पहुंच गए. यहां की भीषण गर्मी और एयर कंडीशनिंग की भारी मांग ने उन्हें एक नया आइडिया दिया. उन्होंने एसी इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस का बिजनेस शुरू किया, जो आगे चलकर GEO ग्रुप ऑफ कंपनीज़ बन गई. एक रिश्तेदार ने कभी तंज कसते हुए कहा था कि “तू तो बुर्ज खलीफा के अंदर घुस भी नहीं सकता.” बस, यहीं से जॉर्ज ने ठान लिया कि वो सिर्फ अंदर नहीं जाएंगे, बल्कि अंदर के मालिक बनेंगे. शुरुआत किराए के एक फ्लैट से की और धीरे-धीरे बुर्ज खलीफा में 22 लग्जरी अपार्टमेंट्स के मालिक बन बैठे. यानी कुल 900 फ्लैट्स में से 22 इनके नाम हैं.

बुर्ज खलीफा के अंदर कैसी है लाइफ?

जॉर्ज के फ्लैट्स किसी महल से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घरों में दीवारें, छत और फर्श तक सोने की परत से सजी हुई हैं. आलीशान इंटीरियर और लग्जरी सुविधाओं से भरपूर ये अपार्टमेंट्स किसी राजा के महल से कम नहीं लगते.

नेट वर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्ज वी नेरियामपराम्बिल की कुल संपत्ति ₹4,800 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है. वे आज दुबई के बड़े बिजनेस टाइकून में से एक माने जाते हैं.

Also Read: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए बढ़कर हुआ 55%, जनवरी से मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >