BEL को मिला 1,011 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर, इंवेस्टर्स को डिविडेंड के साथ मिला डबल धमाका

Stocks To Watch: सरकारी डिफेंस दिग्गज BEL ने 1,011 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर हासिल कर बाजार में हलचल पैदा कर दी है. जबरदस्त रेवेन्यू ग्रोथ और 1.95 रुपए के डिविडेंड ऐलान के बाद कंपनी अब फाइटर जेट्स के लिए हाई-टेक सिस्टम बनाएगी. कल बाजार खुलते ही इस शेयर पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

Stocks To Watch: भारत की दिग्गज सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. कंपनी को हाल ही में 1,011 करोड़ रुपए के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं. शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये सभी कॉन्ट्रैक्ट्स 25 फरवरी 2026 के बाद हासिल हुए हैं. इन नए ऑर्डर्स के साथ ही कंपनी की ऑर्डर बुक पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है.

हाई-टेक हथियारों और सिस्टम पर फोकस

BEL को मिले ये ऑर्डर्स भारतीय सेना की ताकत को और आधुनिक बनाने से जुड़े हैं. कंपनी अब कई एडवांस सिस्टम तैयार करेगी, जिनमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं:

  • फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए रडार वार्निंग और जैमिंग सिस्टम.
  • दुश्मनों पर सटीक निशाना साधने के लिए फायर कंट्रोल और डिटेक्शन सिस्टम.
  • हाई-एनर्जी लेजर, हेड-अप डिस्प्ले और ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम.
  • सेना के इस्तेमाल के लिए खास सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और सर्विस सपोर्ट.

आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम

BEL सिर्फ ऑर्डर ही नहीं ले रही, बल्कि देश में ही मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बड़े समझौते भी कर रही है. कंपनी ने हाल ही में SASMOS HET टेक्नोलॉजीज के साथ हाथ मिलाया है. इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी यह दर्शाती है कि सरकार स्वदेशी डिफेंस प्रोडक्शन को लेकर कितनी गंभीर है.

तिमाही नतीजों में मारी बाजी

दिसंबर की तिमाही BEL के लिए शानदार रही है. कंपनी के प्रदर्शन ने बाजार के जानकारों को भी चौंका दिया है:

  • सालाना आधार पर करीब 24% की बढ़त के साथ 7,122 करोड़ रुपए रही.
  • EBITDA में भी करीब 28% का जोरदार उछाल देखा गया. ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का मैनेजमेंट और काम करने का तरीका बहुत ही मजबूत है.

कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को भी खुश करने का पूरा इंतजाम किया है. BEL ने 1.95 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड (मुनाफे का हिस्सा) देने का फैसला किया है. निवेशकों के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि यह कंपनी पर उनके भरोसे को और बढ़ाता है.

Also Read: इंडिया पोस्ट ने शुरू की 3 प्रीमियम सेवाएं, 24 घंटे में पार्सल नहीं पहुंचा तो मिलेगा रिफंड, जानें सब कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >