शेयर बाजार में तेजी बरकरार, विदेशी बिकवाली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

Stock Market: मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ खुला. विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली.

Stock Market: इस हफ्ते शेयर बाजार में रिकवरी का सिलसिला जारी है. मंगलवार को बाजार हरे निशान में खुला और शुरुआत से ही तेजी देखने को मिली. Nifty 50 23,493 के स्तर पर खुला, जबकि BSE Sensex 75,824 के आसपास पहुंच गया.

विदेशी बिकवाली के बावजूद बाजार मजबूत

मार्केट एक्सपर्ट Ajay Bagga के मुताबिक, विदेशी निवेशक (FPI) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय बाजार मजबूती दिखा रहा है. सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की, लेकिन दिन के आखिरी घंटे में तेजी आई और बाजार संभल गया. इस तेजी में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर का बड़ा योगदान रहा.

सभी सेक्टर में खरीदारी, बाजार में पॉजिटिव माहौल

आज बाजार में लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में दिखे, जिससे साफ है कि निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं. ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा और PSU बैंक जैसे सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब 0.5% तक की बढ़त रही.

ग्लोबल फैक्टर का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का असर भी भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है. अमेरिका में टेक कंपनियों, खासकर Nvidia के अच्छे प्रदर्शन के कारण वहां के बाजार मजबूत बंद हुए. एशियाई बाजार भी उसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, एक बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमतें हैं. Strait of Hormuz में तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे तेल की कीमतें बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. इससे आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ सकता है.

सोना-चांदी में गिरावट, तेल महंगा

जहां एक तरफ शेयर बाजार में तेजी है, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. सोना करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत भी नीचे आई है.

घरेलू निवेशकों का सहारा

विदेशी निवेशक भले ही बिकवाली कर रहे हों, लेकिन घरेलू निवेशक (DII) बाजार को सहारा दे रहे हैं. घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया, जिससे बाजार को मजबूती मिली. कुल मिलाकर, बाजार में फिलहाल पॉजिटिव माहौल बना हुआ है, लेकिन तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक तनाव आगे चलकर चुनौती बन सकते हैं.

Also Read : 31 मार्च से पहले हर हाल में पूरा कर लें ये काम, वरना आयकर विभाग लगा सकता है तगड़ा जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >