निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सरकारी स्टॉक्स में तेजी

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि 6 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी के 29 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में जोरदार उछाल आ गया. इस दौरान सरकारी शेयरों में तेजी आ गई. बीएसई सेंसेक्स 366.54 अंक उछलकर 77,867.11 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया. एनएसई का निफ्टी भी 113.45 अंक की बढ़त के साथ 23,621.85 अंक पर पहुंच गया.

तेजी के साथ खुला था शेयर बाजार

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.44 अंक उछलकर 77,637.01 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 20 अंकों की मामूल बढ़त के साथ 23,528.60 अंकों पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि 6 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें इंडसइंड बैंक का शेयर 2.80% की बढ़त के साथ 1019.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. नेस्ले इंडिया का शेयर 0.86% की गिरावट के साथ 2293.05 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी के 29 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इनमें आईटीसी होटल्स का शेयर 3.38% उछलकर 168.45 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1.71% गिरकर 42.64.80 रुपये पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate 1 February 2025: सोना 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर, चांदी में भी उछाल

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई और हांगकांग के हैंगसेंग में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है. दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में सपाट रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ जबकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.67% की बढ़त के साथ 76.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: बजट से पहले पेट्रोल-डीजल पर राहत जारी, जानें आज का रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >