शेयर बाजार की नरम शुरुआत, 268.21 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयर टूट गए, जबकि 6 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक घाटा टाटा मोटर्स को हुआ. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी में 40 शेयर लाल निशान और 10 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market: वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच गुरुवार 9 जनवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार ने अपने कारोबार की नरम शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 268.21 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 77,880.28 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 77.75 अंक या 0.33% फिसलकर 23,611.20 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की.

बीएसई सेंसेक्स में टाटा मोटर्स को घाटा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयर टूट गए, जबकि 6 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें सबसे अधिक घाटा टाटा मोटर्स को हुआ. इसका शेयर 1.64% गिरकर 781.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर मुनाफे में दिखाई दे रहा है.

एनएसई निफ्टी50 में एसबीआई के शेयर टूटे

एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी में 40 शेयर लाल निशान और 10 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इनमें भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई का शेयर 1.54% टूटकर 759.30 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखाई दिया. निफ्टी में बजाज ऑटो का शेयर मुनाफे में कारोबार करता दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel: तेल कंपनियों ने बढ़ा दिया पेट्रोल-डीजल का दाम?, चेक करे अपने शहर का दाम

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो इनमें मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है. जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरम रुख बना हुआ है, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में बढ़त का रुख बना हुआ है. यूरोपीय बाजार बुधवार को बढ़त और अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.11% गिरकर 76.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: Gold Price: बाजार फाड़कर एक बार फिर 80 हजारी हो गया सोना, चांदी 500 रुपये उछली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >