Stock Market Open: बिकवाली के दबाव में फिर गिरा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 182 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स

Stock Market Open: शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर गिरावट के साथ और 12 शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान और 24 शेयर हरे निशान पर हैं.

Stock Market Open: वैश्विक स्तर पर चौतरफा गिरावट के बीच बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को एक बार फिर गिर गया. शुरुआती कारोबार बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 182.29 अंक या 0.23% टूटकर 79,035.76 अंक पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 50.25 अंक यानी 0.21% फिसलकर 23,901.45 अंकों पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

एक्सिस बैंक को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर गिरावट के साथ और 12 शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान और 24 शेयर हरे निशान पर हैं. भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक नुकसान के साथ ट्रेड करता दिखाई दे रहा है. इसका शेयर 1.30% गिरकर 1094.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, गिरावट के बीच नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लाभ में दिखाई दे रहा है. दोनों सूचकांकों में इसका शेयर 1.45% की तेजी के साथ 342.30 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 2000 रुपये हो गई सस्ती

एशियाई बाजारों में बढ़त का रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आ गई. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.65% गिरकर 72.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: बिहार-झारखंड और यूपी के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें कितना हुआ बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >