9/11 हमले की बरसी पर शेयर बाजार धड़ाम, शुरुआती कारोबार में 111 अंक टूटा सेंसेक्स

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाइ कंपोजिट में जोरदार नरमी देखी जा रही है. मंगलवार को यूरोपीय बाजार भी गिरकर बंद हुए थे. अमेरिकी बाजार मजबूत होकर बंद हुए थे.

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख और अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 नवंबर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर बुधवार 11 सिंतबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111.85 अंक गिरकर 81,809.44 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 39.2 अंक टूटकर 25,001.90 अंक के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 361.75 अंक की जोरदार बढ़त के साथ 81,921.29 अंक और एनएसई निफ्टी 104.70 अंक मजबूत होकर 25,041.10 अंक के स्तर पर बंद हुए थे.

टाटा मोटर्स को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सूचीबद्ध 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 16 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक नुकसान टाटा मोटर्स को हुआ. इसका शेयर 3.81% टूटकर 996.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. घाटे में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड ट्रुबो, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: बस 1000-5,000 में भी बन जाएंगे करोड़पति, जब जान लेंगे पावरफुल फंडा

मुनाफे में एशियन पेंट्स

वहीं, बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 14 शेयर मुनाफे में रहे. सबसे अधिक मुनाफा एशियन पेंट्स के शेयर को हुआ. इसका शेयर 1.04% मजबूत होकर 3328.50 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, मारुति सुजुकी इंडिया, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, सनफार्मा, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं.

इसे पढ़ें: नमकीन और कैंसर की दवा हो गई सस्ती, अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम की बारी

एशियाई बाजारों में नरमी

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाइ कंपोजिट में जोरदार नरमी देखी जा रही है. मंगलवार को यूरोपीय बाजार भी गिरकर बंद हुए थे. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस कमजोर, एसएंडपी500 और नैसडेक मजबूत होकर बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 2,519.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड मंगलवार को सालाना आधार पर 9.83% गिरकर 69.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था.

इसे पढ़ें: एक दिन की सुस्ती के बाद फिर बमक गया सोना, चांदी का भी बढ़ गया भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >