शेयर बाजार के इंट्राडे कारोबार में आया भूचाल, टूटकर बिखर बए बीएसई-एनएसई के शेयर

Stock Market: इंट्राडे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 28 शेयर गिर गए. दोपहर 2 बजे तक इन्फोसिस का शेयर 3.07% की भारी गिरावट के साथ 1865 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की चाल को ये क्या हो है? गुरुवार 29 नवंबर 2024 की सुबह 9:15 बजे कारोबार की शुरुआत में बीएसई-एनएसई हरे निशान पर खुले थे और दोपहर 1 बजे तक दोनों सूचकांक एकदम लाल हो गए. बीएसई के 28 शेयरों में गिरावट आ गई. एनएसई के 2706 शेयरों में से 1180 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई में दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर 3.25% की भारी गिरावट के साथ 1861.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीएसई में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 5.34% टूटकर 1425 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स 948.19 अंक या 1.18% टूटकर 79,285.89 अंक और एनएसई निफ्टी 287.80 अंक या 1.19% फिसलकर 23,987.10 अंक पर कारोबार कर रहा है.

शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला था शेयर बाजार

गुरुवार 28 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59.84 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 80,293.92 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 27.80 अंक या 0.11% मजबूत होकर 24,302.70 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बैटरी वाली आटा चक्की से होगी कमाई, निर्मला सीतारमण करेंगी शुभारंभ

बीएसई के 28 शेयर धराशायी

इंट्राडे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 28 शेयर गिर गए. दोपहर 2 बजे तक इन्फोसिस का शेयर 3.07% की भारी गिरावट के साथ 1865 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीएसई के कई शेयर लोअर सर्किट तक पहुंच गए. एनएसई में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयर भी टूटकर बिखर गए.

इसे भी पढ़ें: 29 नवंबर को होगी एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के आईपीओ की लिस्टिंग, ऐसे चेक करें स्टेटस

आईटी और ऑटो शेयरों की वजह से टूट गया बाजार

आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों की वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई. आईटी सेक्टर में बिकवाली का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. निफ्टी आईटी इंडेक्स में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. दिग्गज इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा में दो-दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जिससे बेंचमार्क नीचे गिरे. निफ्टी ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी एक-एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे व्यापक कमजोरी और बढ़ गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >