Stock Market Close: साल के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 109 अंक गिरा

Stock Market Close: कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से 15 शेयर गिरे और 15 शेयर मुनाफे में रहे. इनमें टेक महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान हुआ. एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान और 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

Stock Market Close: साल 2024 के आखिरी दिन मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109.12 अंकों की गिरावट के साथ 78,139.01 पर बंद हुआ. यह गिरावट 0.14% की थी, जो दर्शाता है कि बाजार में निवेशकों की धारणा थोड़ी कमजोर रही. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी लगभग स्थिर रहा, जो 23,644.80 पर बंद हुआ. इसमें सिर्फ 0.10 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई.

बीएसई सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार में कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में से 15 शेयर गिरे और 15 शेयर मुनाफे में रहे. इनमें टेक महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसका शेयर 2.35% गिरकर 1705.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर मुनाफे में रहा. इसका शेयर 2.49% चढ़कर 1786.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

एनएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज को ज्यादा नुकसान

एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान और 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. इनमें भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड का शेयर सबसे अधिक 2.84% बढ़त के साथ 293 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. वहीं, अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे अधिक नुकसान के साथ 2.41% गिरकर 2530 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: ITR: लाखों टैक्सपेयर्स को नए साल का तोहफा, आईटीआर फाइल करने की बढ़ गई डेडलाइन

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान का निक्केई 225, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में कारोबार नहीं हुआ. हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में सकारात्मक रुख रहा. यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख है, जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 74.40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: RTGS: आरटीजीएस और एनईएफटी में दिखेगा रिसीवर का नाम, आरबीआई लगाएगा डिजिटल फ्रॉड पर लगाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >