Stock Market Close: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 226.59 अंक उछला सेंसेक्स

Stock Market Open: बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड 30 में से 19 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. एनएसई के निफ्टी 50 में 30 शेयर हरे निशान और 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

Stock Market Close: जनवरी सीरीज के पहले दिन शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 226.59 या 0.29% की बढ़त के साथ 78,699.07 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 63.20 अंक या 0.27% उछलकर 23,813.40 अंक पर बंद हुआ.

बीएसई सेंसेक्स के 19 शेयरों में तेजी

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई के सेंसेक्स में लिस्टेड 30 में से 19 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. जिन कंपनियों के शेयरों में बढ़त बनी रही, उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी और आईटीसी प्रमुख रूप से शामिल हैं. जो शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, उनमें भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड ट्रुबो और टाइटन शामिल हैं.

एनएसई निफ्टी में 30 शेयरों में बढ़त

एनएसई के निफ्टी 50 में 30 शेयर हरे निशान और 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और डॉ रेड्डी प्रमुख हैं. नुकसान में रहने वाले शेयरों में हिंडाल्को, भारतीय स्टेट बैंक, कोल इंडिया, ओएनजीसी और भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Stock Market Open: डॉ मनमोहन सिंह को आखिरी सलामी दे रहा शेयर बाजार, 268 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

एशिया के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही. यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख बना हुआ है. अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.70 फीसदी बढ़कर 73.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: 1991 के बजट में मनमोहन सिंह देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा, ऐतिहासिक सुधारों ने बचाई भारत की साख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >