शेयर बाजारों में चौतरफा हाहाकार, शुरुआत में ही 771.69 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Stock Market: शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स के 28 शेयर गिर गए, जबकि दो में बढ़त बनी है. वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी में 49 शेयर लाल निशान और एक शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है.

Stock Market: शेयर बाजारों में चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है. वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख की वजह से सोमवार 13 जनवरी 2025 को बाजार का कामकाम शुरू होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 771.69 अंक या 1.00% गिरकर 76,607.22 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 228.20 अंक या 0.97% की जोरदार गिरावट के साथ 23,203.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया.

जोमैटो और बीपीसीएल को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स के 28 शेयर गिर गए, जबकि दो में बढ़त बनी है. इनमें सबसे अधिक नुकसान जोमैटो को हुआ. इसका शेयर 3.02% गिरकर 235.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार रहा है. वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी में 49 शेयर लाल निशान और एक शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में बीपीसीएल का शेयर सबसे अधिक 2.23% नुकसान के साथ 271.45 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

एशिया के दूसरे बाजारों में भी जोरदार गिरावट

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो उनमें भी जोरदार गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई है. यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.49% की बढ़त के साथ 80.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी कीं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें किस शहर में घट गया भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >