Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आयी तेजी, सेंसेक्स 236 अंक चढ़ा, निफ्टी सुस्त, बैंकिंग इंडेक्स चढ़ा

Share Market Opening: सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत यानी 236.28 अंक चढ़कर 71,308.77 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 0.093 प्रतिशत यानी 20 अंकों की मामूली तेजी के साथ 21,636.20 पर दिख रहा है.

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरूआत हुई है. सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत यानी 236.28 अंक चढ़कर 71,308.77 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 0.093 प्रतिशत यानी 20 अंकों की मामूली तेजी के साथ 21,636.20 पर दिख रहा है. बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयर में 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली. जबकि, 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स पर एनटीपीसी, आईसीआईसीआई, आईटीसी, रिलायंस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा और सन फॉर्मा के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल हुए हैं. बैंकिंग के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है.

Also Read: Stock Market Prediction: GMR Airports, IRCTC, Paytm सहित इन शेयरों में तेजी के संकेत, दाव लगाने पर होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >