20 साल SIP की… और फिर भी पैसे कम पड़ जाएंगे? सच जानकर चौंक जाएंगे !

Step-Up SIP: साधारण SIP दिखने में तो करोड़ों दिला देती है, पर महंगाई उसके असली असर को आधा कर देती है. 20 साल बाद मिलने वाला 1 करोड़ भी आज के 30–35 लाख जितना ही रहता है. इसलिए Step-Up SIP अपनाकर हर साल निवेश बढ़ाना ही भविष्य को सुरक्षित बनाता है.

Step-Up SIP: मान लीजिए आप रोज मेहनत करते हैं, सैलरी बढ़ने का इंतजार करते हैं और सोचते हैं कि हर महीने 10 हजार रुपये की SIP डालकर एक दिन करोड़पति बन जाएंगे. आप सपना देख रहे हैं, अच्छा है. लेकिन वही सपना महंगाई आकर ऐसे तोड़ देती है, जैसे बच्चे की बनाई रेत की मीनार पर लहरें टूट पड़ें.

कागज पर सब परफेक्ट दिखता है जैसे 20 साल की SIP, 12 फीसदी रिटर्न और आखिर में 1 करोड़ रुपये. पर असली दुनिया में महंगाई कहती है, भाई साहब ! ये तो मेरी जेब खर्च जैसी रकम है. और यहीं से कहानी दिलचस्प होती है. क्योंकि समाधान भी मौजूद है. ऐसा तरीका जो आपकी SIP को सिर्फ बड़ा नहीं करता, उसे ताकतवर बनाता है. से और यहां शुरुआत होती है Step-Up SIP की असली कहानी.

Step-Up SIP: वही SIP, पर लेटेस्ट वर्जन

इसमें आप हर साल अपनी SIP को बढ़ाते हैं. बस 10 हजार रुपये पर अटके नहीं रहते.

  • पहला साल: 10,000 रुपये
  • दूसरा साल: 11,500 रुपये
  • तीसरा साल: 13,225 रुपये
  • और इसी तरह हर साल 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी.

अब देखते हैं इसका नतीजा. 20 साल बाद आपका फंड एक करोड़ नहीं, पूरे 3 करोड़ के आस-पास पहुंच सकता है. महंगाई निकाल दीजिए, फिर भी आज की तारीख में करीब 1 करोड़ की वैल्यू बची रहेगी. यानी इस बार सिर्फ रकम बड़ी नहीं है, ताकत भी असली करोड़ों वाली है.

Step-Up SIP बेहतर क्यों?

Step-Up SIP क्यों और कैसे गेम बदल देती है, इसे आसान भाषा में समझिए. Step-Up SIP इसलिए गेम चेंजर साबित होती है क्योंकि जैसे-जैसे आप हर साल अपना निवेश बढ़ाते हैं, कंपाउंडिंग की रफ्तार कई गुना तेज हो जाती है. जब हमारी सैलरी बढ़ती है तो यह पूरी तरह मान के चलते है कि SIP भी उसी हिसाब से बढ़े, वरना निवेश हमेशा आय से पीछे रह जाएगा.

महंगाई को हराने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका यही है कि हर साल खर्च बढ़ने से पहले निवेश बढ़ा दिया जाए, ताकि आपकी रकम असली वैल्यू बनाए रख सके. और सबसे अहम बात यह कि भविष्य के बड़े लक्ष्य जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, घर, गाड़ी. इन सबको पूरा करने के लिए सिर्फ कागज पर दिखने वाला करोड़ नहीं, बल्कि मजबूत और बढ़ता हुआ फंड चाहिए. Step-Up SIP इसी मजबूत आर्थिक तैयारी की रीढ़ बनती है.

Also Read: 8th Pay Commission: क्या अब नहीं चलेगा 10 साल का फॉर्मूला? 8वें वेतन आयोग के ToR पर बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >