शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, Sensex 300 अंक फिसला, Nifty 24,300 से नीचे

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया. शुरुआती कारोबार में Sensex 300 अंक से ज्यादा गिर गया, जबकि Nifty 24,300 के नीचे फिसल गया.

Share Market: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में Sensex 300 अंक से ज्यादा गिर गया, जबकि Nifty 24,300 के नीचे फिसला. शुक्रवार की गिरावट के बाद नए हफ्ते की शुरुआत भी दबाव के साथ हुई. मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण निवेशक सतर्क नजर आए.

  • Sensex पिछले क्लोजिंह स्तर 78,009.25 के मुकाबले 77,892.92 पर खुला. हालांकि शुरुआती कारोबार में यह गिरकर 77,655.64 तक पहुंच गया.
  • Nifty की शुरुआत भी कमजोर रही. यह पिछले बंद स्तर 24,366 के मुकाबले 24,343.45 पर खुला और बाद में गिरकर करीब 24,294.60 पर पहुंच गया.
  • ब्रॉड मार्केट के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए.

IT और PSU शेयरों पर ज्यादा दबाव

सेक्टोरल स्तर पर Nifty IT और PSU इंडेक्स शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव में रहे और इनमें एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर और केमिकल सेक्टर के शेयरों में कुछ मजबूती देखने को मिली.

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स

  • NSE पर Max Health, Titan, HDFC Life, ONGC, ICICI Bank, Axis Bank, Bajaj Auto और Asian Paints जैसे शेयर बढ़त में कारोबार करते दिखाई दिए.
  • BSE पर Eternal, Titan, BEL और Axis Bank शुरुआती कारोबार के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे.

Wipro, SBI और IT शेयरों में गिरावट

  • NSE पर Wipro, SBI, JSW Steel, ITC, Tech Mahindra, Tata Steel, Adani Ports और NTPC जैसे शेयर बाजार पर दबाव बनाते दिखाई दिए.
  • वहीं BSE पर TCS, HCL Tech, Hindustan Unilever, Infosys, Bajaj Finance, L&T, SBI, Maruti और Power Grid जैसे शेयर गिरावट में रहे.

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से बढ़ी चिंता

कमोडिटी बाजार में Brent Crude करीब 88.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि Crude Oil करीब 82.45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था. वहीं सोने की कीमत करीब 4,393.92 डॉलर पर बताई गई.

Also Read: घर खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 7 दस्तावेज, नहीं तो फंस सकती है डील


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >