Share Market Special Session में रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद, डिजास्टर रिकवरी साइट की सक्सेसफुल हुई टेस्टिंग

Share Market Special Session: देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बड़े व्यवधान से निपटने की अपनी तैयारी को परखने के लिए शनिवार को इक्विटी एवं इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन किया था. जो सफलतापूर्वक हो गया.

Share Market Special Session: भारतीय शेयर बाजार में आज स्पेशल सेशन का दूसरा सत्र आज तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत यानी 60.80 अंक उछलकर 73,806.15 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 40 अंक उछलकर 22378 अंकों पर बंद हुआ. विशेष कारोबार के दूसरे और अंतिम सत्र में दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त में रहे. जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का आंकड़ा बेहतर रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी बनी रही. देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बड़े व्यवधान से निपटने की अपनी तैयारी को परखने के लिए शनिवार को इक्विटी एवं इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन किया था. जो सफलतापूर्वक हो गया. विशेष कारोबारी सत्र के दौरान लेनदेन को प्राथमिक साइट (PR) से ‘डिजास्टर रिकवरी’ (DR) साइट पर स्थानांतरित करके उसकी कार्यप्रणाली को जांचा जाएगा. डीआर से आशय संकट या आपदा के समय संस्थान की आईटी प्रणाली और आंकड़ों को तेजी से बचाने, नुकसान को सीमित करने और सामान्य कारोबार पर लौटाने की योजना से है.

Read Also: इस सप्ताह सात कंपनियों के आईपीओ पर पैसा लगाने का मिलेगा मौका, अभी जानें डिटेल

पहले सत्र में भी बेहतर हुआ कारोबार

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स विशेष कारोबार सत्र के दूसरे हिस्से में 128.7 अंक चढ़कर 73,879.58 अंक पर पहुंच गया. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 58.15 अंक चढ़कर 22,396.90 अंक पर रहा. शेयर बाजारों के अनुसार दो सत्र आयोजित हो रहे हैं. पहला सत्र ‘प्राथमिक साइट’ पर सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा सत्र ‘डिजास्टर रिकवरी’ पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. बीएसई और एनएसई ने अलग-अलग परिपत्रों में कहा कि शेयर बाजार बड़े व्यवधान से निपटने की अपनी तैयारी को परखने के लिए शनिवार दो मार्च को इक्विटी एवं इक्विटी वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन कर रहे हैं. विशेष कारोबारी सत्र के दौरान लेनदेन को ‘प्राथमिक साइट’ से ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ पर स्थानांतरित करके उसकी कार्यप्रणाली को जांचा जाएगा.

शुक्रवार को भी तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे. दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं. देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में उम्मीद से कहीं अधिक 8.4 प्रतिशत रही. यह किसी तिमाही में डेढ़ साल में तीव्र वृद्धि दर है. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 128.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. सेंसेक्स शुक्रवार को 1,245.05 और निफ्टी 355.95 अंक मजबूत होकर नई ऊंचाई पर बंद हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >