शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,584 के पार पहुंचा, निवेशकों में उत्साह

Share Market: सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई.

Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 117.57 अंक की बढ़त के साथ 74,571.98 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 31.3 अंक चढ़कर 22,584.65 अंक पर पहुंच गया. शुरुआती सौदों के कुछ देर बाद ही बाजार में और तेजी आई, जिससे सेंसेक्स 272.39 अंक उछलकर 74,725.89 अंक पर और निफ्टी 47.45 अंक चढ़कर 22,600.80 अंक पर पहुंच गया.

किन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी?

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई.

बीते सप्ताह कैसा रहा बाजार?

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,542.45 अंक (2%) गिरा था, जबकि निफ्टी 406.15 अंक (1.76%) कमजोर हुआ था. इस गिरावट के बाद निवेशकों को मंगलवार को राहत मिली.

वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

कच्चे तेल और विदेशी निवेश का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.51% की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Premium Story: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >