Share Market

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी और सेंसेक्स में रिकॉर्ड गिरावट

Share Market Crash Black Monday: बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि यह गिरावट घरेलू कारणों से नहीं, बल्कि वैश्विक पूंजी प्रवाह की कड़ी में भारत के जुड़ाव के कारण हो रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को मौद्रिक, वित्तीय और संरचनात्मक सुधारों का एक मजबूत पैकेज लाने की जरूरत है

Share Market Crash today: दुनियाभर के शेयर बाजारों में मची उथल-पुथल का असर भारतीय बाजारों पर भी साफ नजर आया. सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन भारत के प्रमुख शेयर सूचकांक भारी बिकवाली के दबाव में खुले. निफ्टी 50 इंडेक्स में 5 प्रतिशत की जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जो कोविड काल के बाद की सबसे बड़ी शुरुआती गिरावटों में से एक है. निफ्टी 21,758.40 अंकों पर खुला, जिसमें 1,146.05 अंकों की गिरावट रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स में भी 3,984.80 अंकों यानी 5.29 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 71,379.8 अंकों पर खुला.

विशेषज्ञों ने जताई आर्थिक सुधार पैकेज की जरूरत

बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि यह गिरावट घरेलू कारणों से नहीं, बल्कि वैश्विक पूंजी प्रवाह की कड़ी में भारत के जुड़ाव के कारण हो रही है. उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को मौद्रिक, वित्तीय और संरचनात्मक सुधारों का एक मजबूत पैकेज लाने की जरूरत है, ताकि वैश्विक मंदी के इस दौर में घरेलू अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके.

ट्रंप की नीति से गहराया संकट

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए सदी के सबसे बड़े टैरिफ का असर अब वैश्विक बाजारों पर दिखने लगा है. अमेरिकी बाजारों में दो दिन में 5.4 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई. ताइवान के बाजार में 20% की भारी गिरावट आई, जबकि हांगकांग में 10% की गिरावट दर्ज की गई. जापान का निक्केई 225 सूचकांक 5.79% गिरा, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 9.61% फिसला, कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.14% टूटा और चीन का शंघाई कंपोजिट 6.5% लुढ़का. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 3.82% गिरा.

भारतीय बाजार में मंदी का संकेत

SEBI-पंजीकृत विश्लेषक सुनील गुर्जर के अनुसार, निफ्टी 50 में बड़ी लाल कैंडल बनी है, जो मंदड़ियों की ताकत को दर्शा रही है. कीमत एक प्रमुख समर्थन स्तर को तोड़ चुकी है और अब दूसरे सपोर्ट की ओर बढ़ रही है. अगर यह सपोर्ट भी टूटता है, तो गिरावट का सिलसिला और तेज हो सकता है.

कच्चे तेल की कीमतें भी फिसलीं

ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी गिरकर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गईं और रिपोर्ट लिखे जाने तक 63.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थीं.

Also Read: खुशखबरी! RBI फिर सस्ता कर सकता है लोन, EMI हो सकती है कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >