Share Market: भारतीय बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, जानिए कौन से शेयर रहे फायदे में

Share Market: सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी दर्ज की गई.

Share Market: एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी कैपिटल फ़्लो के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.43 अंक की बढ़त के साथ 75,473.69 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 54 अंक चढ़कर 22,888.30 अंक पर रहा. हालांकि, बाद में सेंसेक्स 49.35 अंक बढ़कर 75,350.61 और निफ्टी 35.45 अंक बढ़कर 22,867.65 पर कारोबार करने लगा.

किन कंपनियों के शेयर रहे लाभ में?

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

वैश्विक बाजारों का हाल

  • एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा.
  • अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.

कच्चे तेल और विदेशी निवेश का प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.30% गिरावट के साथ 70.35 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की.

Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुनीता विलियम्स, भारत से है खास रिश्ता, 9 महीने बाद लौटीं धरती पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >