Share Market: शेयर बाजार में छायी मायूसी, सेंसेक्स 73,596 के पास, निफ्टी भी फिसला

Share Market Opening: बाजार में छायी मायूसी के बीच सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत यानी 81.04 अंक गिरकर 73,596.09 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी 0.087 प्रतिशत यानी 19.55 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,336.75 पर कारोबार कर रहा था.

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की लगातार दूसरे दिन सुस्त शुरुआत हुई है. बाजार में छायी मायूसी के बीच सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत यानी 81.04 अंक गिरकर 73,596.09 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी 0.087 प्रतिशत यानी 19.55 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,336.75 पर कारोबार कर रहा था. तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में केवल नौ कंपनियों के स्टॉक में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. जबकि, 21 कंपनियों में लाल का निशान लगा हुआ दिख रहा है. पॉवर ग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. वहीं, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई, सन फॉर्मा और नेस्ले में मामूली तेजी देखने को मिल रहा है.

Read Also: जेजी केमिकल्स के लिए लग गयी निवेशकों की लाइन, पहले दिन 2.46 गुना हुआ सब्सक्राइब

Bse sensex

क्या है सेक्टरों का हाल

Share Market में निफ्टी पर ज्यादातर सेक्टरों में गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी बैंक 0.59 प्रतिशत यानी 282.45 अंकों की तेजी के साथ 47,863.45 पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा फाइनेशियल सर्विस में 0.59 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक में 0.74 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावे ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फॉर्मा, पीएसयू बैंक, रियलिटी, हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैंस आदि सेक्टरों में गहरा लाल निशान लगा हुआ है. निफ्टी पर ओएनजीसी, बीपीसीएल, एनटीपीसी, कोल इंडिया, विप्रो और पॉवर ग्रिड के शेयर टॉप लूजर में शामिल हुए. जबकि, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो के शेयर टॉप गेनर्स की श्रेणी में शामिल हुए.

कैसा था कल का बाजार

स्थानीय शेयर बाजारों में चार कारोबारी सत्रों से जारी रिकॉर्ड तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 195 अंक के नुकसान में रहे. वहीं, एनएसई निफ्टी 22,400 के नीचे आ गया था. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में नुकसान से बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 195.16 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान, एक समय सेंसेक्स 460.04 अंक तक लुढ़क गया था. पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356.30 अंक पर बंद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >