Share Market: साल के पहले दिन धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 207 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

Share Market Opening: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.29 अंक गिरकर 72,032.97 अंक पर और निफ्टी 46.65 अंक फिसलकर 21,684.75 अंक पर पहुंचा गया है. हालांकि, सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है.

Share Market Opening: साल 2024 के पहले कारोबारी दिन, भारतीय शेयर बाजार में मायूसी छा गयी है. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों के बीच स्टॉक मार्केट धड़ाम से गिर गया है. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 207.29 अंक गिरकर 72,032.97 अंक पर और निफ्टी 46.65 अंक फिसलकर 21,684.75 अंक पर पहुंचा गया है. हालांकि, सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है. मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स , ऑयल एंड गैस इंडेक्स में खरीदारी देखनेको मिल रही है. बैंक और आईटी में बिकवाली देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की तेजी आयी है.

Also Read: Stocks to Watch: Auto, PNB, Lodha, United Spirits समेत ये शेयर बाजार में दिखाएंगे एक्शन, तैयार कर लें लिस्ट

एशिया के अन्य बाजारों में है नये साल पर बंदी

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे. वहीं, टाटा मोटर्स, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे. बीएसई में 2023 में 11,399.52 अंक या 18.73 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि निफ्टी 3,626.1 अंक या 20 प्रतिशत चढ़ा था. एशियाई बाजार सोमवार को नव वर्ष के मौके पर बंद हैं. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे.

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख और डॉलर की बढ़ती मांग के बीच रुपया नए साल के पहले दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 पर आ गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का समर्थन वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से प्रभावित हुआ, जिससे रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर खुला. फिर 83.19 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है. रुपया शुरुआती कारोबार में 83.15 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर भी पहुंचा. रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.33 पर कारोबार कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >