ट्रेडिंग में कौन जीत रहा है, शादीशुदा या कुंवारे? SEBI की रिपोर्ट ने सबको चौंकाया

SEBI Report: बाजार नियामक सेबी (SEBI) की ताज़ा स्टडी के अनुसार, इंट्राडे ट्रेडिंग में व्यक्तिगत जीवन के समीकरण बड़ा रोल निभा रहे हैं. वित्त वर्ष 2023 के आंकड़े बताते हैं कि शादीशुदा ट्रेडर्स और महिला निवेशकों का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से बेहतर रहा है.

SEBI Report: शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेडिंग को लेकर Securities and Exchange Board of India (SEBI) की एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ मार्केट की समझ ही नहीं, बल्कि आपकी पर्सनल लाइफ जैसे शादीशुदा या सिंगल होना भी ट्रेडिंग के नतीजों पर असर डाल सकता है.

शादीशुदा बनाम सिंगल: कौन है आगे?

SEBI की स्टडी के मुताबिक, शादीशुदा लोग ट्रेडिंग में सिंगल लोगों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं. FY19, FY22 और FY23 के आंकड़ों में देखा गया कि शादीशुदा ट्रेडर्स में मुनाफा कमाने वालों की संख्या ज्यादा रही, जबकि घाटा उठाने वालों की संख्या कम थी. FY23 में जहां करीब 75% सिंगल ट्रेडर्स को नुकसान हुआ, वहीं शादीशुदा ट्रेडर्स में यह आंकड़ा 67% रहा. इतना ही नहीं, शादीशुदा लोग औसतन ज्यादा ट्रेड भी करते हैं, यानी वे मार्केट में ज्यादा एक्टिव रहते हैं.

महिला बनाम पुरुष: किसका प्रदर्शन बेहतर?

इस स्टडी में एक और दिलचस्प बात सामने आई कि महिला ट्रेडर्स, पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. हर साल महिलाओं में मुनाफा कमाने वालों का अनुपात ज्यादा रहा. FY23 में जिन पुरुष ट्रेडर्स का सालाना इंट्राडे टर्नओवर ₹1 करोड़ से ज्यादा था, उन्हें औसतन ₹38,570 का नुकसान हुआ, जबकि महिलाओं का औसत नुकसान ₹22,153 रहा. हालांकि, एक चिंता की बात ये है कि मार्केट में महिलाओं की भागीदारी कम हो रही है. FY19 में 20% से घटकर FY23 में 16% रह गई.

उम्र और अनुभव का भी बड़ा रोल

SEBI की रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ कि उम्र और अनुभव का ट्रेडिंग में बड़ा असर होता है. कम उम्र के ट्रेडर्स ज्यादा नुकसान करते हैं, जबकि उम्र बढ़ने के साथ नुकसान का प्रतिशत कम होता जाता है. FY23 में 60 साल से ऊपर के ट्रेडर्स में सिर्फ 53% लोग घाटे में रहे, जबकि 20 साल से कम उम्र वालों में यह आंकड़ा 81% तक पहुंच गया. कुल मिलाकर, रिपोर्ट बताती है कि 2022-23 में 10 में से 7 इंट्राडे ट्रेडर्स को नुकसान हुआ. वहीं, इस दौरान इंट्राडे ट्रेडिंग करने वालों की संख्या में 300% से ज्यादा का उछाल भी देखा गया, जो यह दिखाता है कि लोग तेजी से इस ओर आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन जोखिम भी उतना ही बड़ा है.

Also Read: भारत ने कर दिखाया! कोयला पैदा करने में लगा दी ‘सेंचुरी’, बना दिया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >