SBI का ये फंड बना रहा करोड़पति, सिर्फ 5 साल में पैसा किया डबल

SBI PSU Fund: क्या आप जानते हैं SBI के इस इकलौते फंड ने हर साल 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया है? जानें कैसे 10,000 रुपये की SIP बनी 35.5 लाख रुपये और क्या अब भी इस फंड में निवेश करना फायदेमंद है.

SBI PSU Fund: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो आपने SBI का नाम जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि SBI के 80 से ज्यादा प्लान्स में से एक ऐसा छुपा रुस्तम फंड भी है जिसने पिछले 10 सालों में गजब का रिटर्न दिया है? हम बात कर रहे हैं SBI PSU Fund की. इस फंड ने उन सरकारी कंपनियों (PSUs) में पैसा लगाया है, जिन्हें कभी लोग सुस्त मानते थे, लेकिन आज वही कंपनियां रॉकेट की रफ्तार से भाग रही हैं. आइये जानतें है इस फंड के बारें में.

SIP करने वालों की कितनी हुई चांदी?

इस फंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी निरंतरता (Consistency) है. यह अकेला ऐसा फंड है जिसने 3 साल, 5 साल और 10 साल, तीनों ही समय में 20% से ज्यादा का सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है.

  • अगर आपने 10 साल पहले 10,000 रुपये की मंथली SIP शुरू की होती, तो आज वो पैसा बढ़कर लगभग 35.5 लाख रुपये हो गया होता.
  • वहीं, 5 साल की SIP पर इसने करीब 28% का रिटर्न दिया है, जिससे 6 लाख का निवेश 12 लाख रुपये से ज्यादा बन गया.

पैसा कहां लगाता है यह फंड?

यह फंड अपना ज्यादातर पैसा बिजली, बैंक और तेल बनाने वाली सरकारी कंपनियों में लगाता है. इसके पोर्टफोलियो में SBI बैंक, NTPC, पावर ग्रिड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. चूंकि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी पर जोर दिया जा रहा है, इसलिए इन कंपनियों के मुनाफे के साथ-साथ निवेशकों की जेब भी भर रही है.

क्या आपको भी इसमें निवेश करना चाहिए?

मुनाफा देखकर लालच आना स्वाभाविक है, लेकिन एक बात समझना जरूरी है. यह एक सेक्टर फंड है, जिसका मतलब है कि यह सिर्फ सरकारी कंपनियों पर निर्भर है.

  1. जोखिम: सरकारी नीतियों में बदलाव का असर इस पर तुरंत पड़ता है.
  2. उतार-चढ़ाव: इसमें फायदा बड़ा है तो रिस्क भी वेरी हाई कैटेगरी का है.

अगर आपका नजरिया लंबा है और आप थोड़ा रिस्क ले सकते हैं, तभी ऐसे फंड्स में कदम बढ़ाएं. निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी गिरते मार्केट में कर रहे है पैनिक सेलिंग? ये गलती पड़ सकती है भारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >