SBI चेयरमैन बोले- ग्राहकों को तुरंत मिले अनधिकृत लेनदेन की जानकारी

एसबीआई (SBI) की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया- किसी भी अनधिकृत लेनदेन की स्थिति में तुरंत टोल-फ्री नंबर 18001-2-3-4 पर बताना चाहिए, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके.

SBI On Unauthorised Digital Transaction : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि ग्राहकों को अनधिकृत लेनदेन की जानकारी तुरंत देनी चाहिए, ताकि समय रहते इसकी जांच की जा सके. साथ ही उन्होंने देश में बढ़ते साइबर अपराध के प्रति लोगों को सचेत भी किया खारा ने जोर देकर कहा कि ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और बैंक के ग्राहकों को साइबर अपराध की जांच को लेकर जागरूक रहना चाहिए.

एसबीआई (SBI) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- किसी भी अनधिकृत लेनदेन की स्थिति में तुरंत टोल-फ्री नंबर 18001-2-3-4 पर बताना चाहिए, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके. एसबीआई चेयरमैन ने कहा- यहां बैंक की विभिन्न कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने यह भी बताया कि बैंक योनो ऐप (Yono App) और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवाएं मुहैया करा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >