Alert: अगर आपको भी आ रहा है SBI का ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान, नहीं तो लगेगा चूना

एसबीआइ ने अपने ग्राहकों को योनो एसएमएस फिशिंग स्कैम के बारे में अलर्ट किया है. जिसमें यूजर्स को पैन नंबर को लिंक के साथ अपडेट करने के लिए मैसेज प्राप्त हो रहा है

रांची: एसबीआइ ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेज कर अलर्ट किया है. जिसमें कहा गया है कि एसबीआइ योनो एसएमएस फिशिंग स्कैम चल रहा है. एसबीआइ यूजर्स को पैन नंबर को लिंक के साथ अपडेट करने के लिए एक मैसेज प्राप्त हो रहा है जो कि एसबीआइ वेबपेज के तौर पर नजर आता है, लेकिन वह एक स्कैम होता है.

इस स्कैम में खासतौर पर एसबीआइ ग्राहकों को एक मैसेज दिया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि अगर वे इस लिंक पर अपना पैन नंबर अपडेट नहीं करते हैं तो उनका योनो अकाउंट बैन कर दिया जायेगा. योनो एसबीआइ का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है. अगर यूजर्स अपना क्रेडेंशियल्स दर्ज करते हैं तो यह डायरेक्ट हैकर्स के पास पहुंच जाता है. फिर चालू होता है पैसों की चोरी का धंधा.

एसबीआइ ग्राहकों तक आने वाले इस मैसेज को एसबीआइ ने दिखाया है. बैंक ने बताया कि उसकी आइटी सिक्योरिटी टीम इस पर कार्रवाई करेगी. बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार के ईमेल, एसएमएस, कॉल, एम्बेडेड लिंक का कोई जवाब न दें. इस प्रकार की कॉल या मैसेज आये तो उसकी शिकायत दर्ज करायें.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >