RVNL Share Price: रेल विकास निगम के शेयरों में 9% की बड़ी बढ़त, पांच महीने का सबसे तेज उछाल

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों ने कम समय में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है

RVNL Share Price:  रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों ने कम समय में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है. पिछले साल सिर्फ चार महीनों में इन शेयरों ने निवेशकों के पैसे को तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया था. अब ताजा घटनाक्रम में, एक बड़े ऑर्डर के कारण आज इसके शेयरों में 9% से अधिक की तेजी आई है, जो पिछले पांच महीनों में इसकी सबसे बड़ी वृद्धि है.

RVNL के शेयरों में अचानक उछाल

आज बाजार खुलने के कुछ समय बाद ही रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में 9% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली. इस तेजी का कारण एक नया ऑर्डर है, जिसे कंपनी को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से प्राप्त हुआ है. इस ऑर्डर ने बाजार में सकारात्मक माहौल बना दिया, जिससे तेज खरीदारी हुई और शेयर पांच महीने की सबसे बड़ी तेजी पर पहुंच गए. हालांकि, कुछ निवेशकों ने इस तेजी का फायदा उठाया, जिससे कीमत थोड़ी नरम पड़ी, लेकिन शेयर अभी भी मजबूत स्थिति में हैं. वर्तमान में यह बीएसई (BSE) पर 8.21% की बढ़त के साथ 402.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

BSNL से प्राप्त ऑर्डर की डिटेल्स

रेल विकास निगम को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसकी घोषणा कंपनी ने पिछले साल नवंबर में की थी. इस ऑर्डर के तहत, RVNL को भारत नेट के मिडिल माइल नेटवर्क को डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट और मेंटेन (DBOM) मॉडल पर डेवलप करना है. यह तीन साल का निर्माण अनुबंध है, जबकि मेंटेनेंस की अवधि 10 साल की होगी. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 3,622 करोड़ रुपये है. इस परियोजना को RVNL ने HFCL और ATS के साथ मिलकर कंसोर्टियम के रूप में प्राप्त किया है, जिसमें RVNL लीड सदस्य है.

RVNL के शेयरों की एक साल की प्रदर्शन समीक्षा

रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए हैं. 14 मार्च 2024 को यह शेयर 213 रुपये पर था, जो इसका एक साल का सबसे निचला स्तर था. इसके बाद, सिर्फ चार महीनों में यह शेयर करीब 204% बढ़कर 15 जुलाई 2024 को 647 रुपये तक पहुंच गया, जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई था. हालांकि, इसके बाद से यह स्तर नहीं बन सका और अब यह पिछले उच्चतम स्तर से करीब 38% नीचे है.

Also Read : Adani Share: हिंडनबर्ग रिसर्च के समापन के बाद अदाणी समूह के शेयरों में 5% का उछाल, निवेशकों को राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >