कल सुबह RVNL के शेयर पर दिख सकती है हलचल, हाथ लगा 95 करोड़ों का प्रोजेक्ट

RVNL Share: रेलवे की दिग्गज सरकारी कंपनी RVNL को NMDC से ₹95.27 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. साथ ही, कंपनी ने ₹1 प्रति शेयर डिविडेंड और तिमाही मुनाफे में 34% की शानदार बढ़त दर्ज की है. इन बड़ी खबरों के बीच कल शेयर बाजार में निवेशकों की कड़ी नजर रहेगी.

RVNL Share: रेलवे सेक्टर की दिग्गज कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया. बाजार बंद होने के ठीक बाद कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सूचित किया कि उन्हें NMDC की ओर से 95.27 करोड़ रुपए का एक नया कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. इस खबर के बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर रहने वाली है.

छत्तीसगढ़ में बदलेगी रेलवे की तस्वीर

इस नए प्रोजेक्ट के तहत RVNL को छत्तीसगढ़ के किरंदुल और बचेली जैसे प्रमुख क्षेत्रों में काम करना होगा. कंपनी यहां रेलवे ट्रैक के बुनियादी ढांचे को सुधारने और उनके रखरखाव (Maintenance) का जिम्मा संभालेगी.

  • रेलवे ट्रैक को फिर से दुरुस्त करना (Refurbishment) और मोबाइल इक्विपमेंट ट्रैक्स की मरम्मत.
  • कंपनी को यह पूरा प्रोजेक्ट अगले 36 महीनों के भीतर पूरा करके देना होगा.

ऑर्डर बुक हुई और भी मजबूत

यह कोई पहला मौका नहीं है जब RVNL को इतना बड़ा काम मिला हो. आपको बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी को NMDC से करीब 1,978 करोड़ रुपए के भारी-भरकम ऑर्डर मिले थे. 95 करोड़ रुपए का यह नया प्रोजेक्ट कंपनी की प्रोजेक्ट पाइपलाइन को और भी ज्यादा सॉलिड बनाता है, जिसका सीधा असर भविष्य में कंपनी की कमाई पर पड़ सकता है.

कमाई के साथ डिविडेंड का भी तोहफा

एक तरफ जहां कंपनी को नए ऑर्डर्स मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उसने अपने शेयरधारकों का भी ख्याल रखा है. RVNL के बोर्ड ने 1 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दी है. यानी निवेशकों को शेयर की ग्रोथ के साथ-साथ सीधे बैंक खाते में भी कमाई का मौका मिलेगा.

नतीजों में दिखा मिला-जुला असर

अगर कंपनी की हालिया रिपोर्ट देखें, तो तीसरी तिमाही में RVNL का रेवेन्यू 4,684 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 2.6% ज्यादा है. हालांकि, मुनाफे के मोर्चे पर प्रदर्शन थोड़ा मिला-जुला रहा, लेकिन लगातार मिलते नए ऑर्डर्स विशेषज्ञों को कंपनी के भविष्य के प्रति उत्साहित कर रहे हैं.

मुख्य विवरणदिसंबर 2025 (तिमाही)सितंबर 2025 (तिमाही)वित्त वर्ष 2024-25 (सालाना)
कुल राजस्व (Revenue)4,503.97 करोड़ रुपए 4,934.59 करोड़ रुपए 19,869.35 करोड़ रुपए
शुद्ध लाभ (Net Profit)264.23 करोड़ रुपए 196.11 करोड़ रुपए 1,188.62 करोड़ रुपए
प्रति शेयर कमाई (EPS)1.27 रुपए 0.94 रुपए 5.70 रुपए
कैश ईपीएस (Cash EPS)1.31 रुपए 0.98 रुपए5.85 रुपए
ऑपरेटिंग मार्जिन (OPM %)10.32%8.40%10.67%
नेट प्रॉफिट मार्जिन (NPM %)5.87%3.97%5.98%
  • सितंबर तिमाही के मुकाबले दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 34% बढ़ा है.
  • कंपनी के कामकाज की कुशलता (OPM) बढ़कर 10.32% हो गई है.
  • सालाना आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 1,100 करोड़ रुपए के पार निकलना निवेशकों के लिए भरोसेमंद संकेत है.

Also Read: दिल्ली-NCR में नया PNG कनेक्शन लेने पर मिल रहा डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले ऐसे उठाएं फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >