शहरों के मुकाबले गांवों में तेजी से बढ़ रही हैं कीमतें; जानिए क्या कहती है SBI की रिपोर्ट

Rural vs Urban Inflation : अमूमन माना जाता है कि गांवों में रहना शहरों के मुकाबले सस्ता है, लेकिन अप्रैल 2026 के महंगाई के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. गांवों में महंगाई शहरों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है.

Rural vs Urban Inflation : पारंपरिक तौर पर यह माना जाता रहा है कि गांवों में जिंदगी बिताना शहरों के मुकाबले काफी किफायती और सस्ता होता है. लेकिन हाल के दिनों में महंगाई के जो रुझान सामने आए हैं, उन्होंने इस पुरानी धारणा को बड़ी चुनौती दी है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अप्रैल 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भले ही देश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, लेकिन गांवों में रहने वाले लोगों पर महंगाई की मार शहरों के मुकाबले कहीं ज्यादा भारी पड़ रही है.

आगे निकला ग्रामीण इलाका

अप्रैल 2026 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महंगाई की रफ्तार में साफ अंतर देखा गया.

  • ग्रामीण महंगाई (Rural Inflation): बढ़कर 3.74% पर पहुंच गई.
  • शहरी महंगाई (Urban Inflation): 3.16% पर रही.

मार्च के मुकाबले अप्रैल में दोनों ही क्षेत्रों में कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन गांवों में आया यह उछाल यह साफ संकेत देता है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में आर्थिक दबाव और बाजार की चुनौतियां ज्यादा गंभीर हैं.

फूड प्राइसेज ने बिगाड़ा बजट

एसबीआई रिसर्च (SBI Research) के एक विश्लेषण के मुताबिक, गांवों में महंगाई बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं. खाद्य पदार्थों (Food Items) की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन (आपूर्ति) की दिक्कतें. “भले ही अप्रैल में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महंगाई बढ़ी है, लेकिन ग्रामीण महंगाई ने शहरों को पीछे छोड़ दिया.

इसकी मुख्य वजह गांवों में खाने-पीने की चीजों का ज्यादा महंगा होना (गांवों में 4.26% बनाम शहरों में 4.10%) और सप्लाई-साइड की रुकावटें हैं.” SBI Research अप्रैल में ग्रामीण इलाकों में फूड और बेवरेजेस (खाद्य और पेय पदार्थ) की महंगाई दर 4.1% रही, जो मार्च 2026 के मुकाबले 30 बेसिस प्वाइंट्स की तेज छलांग है. यह शहरों की खाद्य महंगाई दर (3.88%) से भी काफी ज्यादा है.

गांवों में महंगाई अधिक होने की मुख्य वजहें

सप्लाई चेन की दिक्कतें: गांवों तक सामान पहुंचाने वाले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में अक्सर रुकावटें आती हैं.

मौसम की मार: खराब मौसम या बेमौसम बारिश का सीधा असर ग्रामीण बाजारों पर पड़ता है.
महंगा परिवहन: शहरों से गांवों तक सामान ले जाने की ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट (भाड़ा) ज्यादा होती है.
बड़ा हिस्सा भोजन पर खर्च: ग्रामीण परिवारों के कुल खर्च का एक बहुत बड़ा हिस्सा खाने-पीने पर खर्च होता है, इसलिए भोजन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भी उनके पूरे बजट को हिला देती है.

कहां मिली राहत और कहां बढ़ी आफत ?

हालांकि, राहत की बात यह है कि अप्रैल में कुछ मोर्चों पर गांवों को शहरों के मुकाबले फायदा भी मिला. जैसे स्वास्थ्य (Health), शिक्षा (Education), रेस्टोरेंट और रहने-खाने (Accommodation) की सेवाएं शहरों के मुकाबले गांवों में सस्ती रहीं.

ग्रामीण इलाकों का हाल (Rural Trends)

गांवों में ज्यादातर चीजों के दाम बढ़े, लेकिन कुछ चीजों में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई.

  • शिक्षा सेवाएं: महंगाई दर मार्च के 2.95% से घटकर अप्रैल में 2.92% पर आ गई.
  • पर्सनल केयर और अन्य विविध सेवाएं: मार्च के 19.52% से घटकर 18.5% पर आ गईं.

शहरी इलाकों का हाल (Urban Trends)

शहरों में ग्रामीण इलाकों के मुकाबले ज्यादा चीजों की महंगाई दर में कमी (राहत) देखी गई:

कैटेगरीमार्च 2026 में महंगाईअप्रैल 2026 में महंगाई
कपड़े और जूते (Clothing & Footwear)2.06%2.05%
घर, पानी, बिजली, गैस और अन्य ईंधन1.86%1.66%
स्वास्थ्य (Health)1.91%1.77%
परिवहन (Transport)-0.01%-0.05%
मनोरंजन और संस्कृति (Recreation & Culture)2.49%1.84%
शिक्षा सेवाएं (Education)3.55%3.3%
पर्सनल केयर और अन्य सेवाएं17.46%16.55%

6 में से 29 राज्यों के गांवों में ज्यादा महंगाई

एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, गांवों और शहरों के बीच महंगाई की यह खाई केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशव्यापी है. भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से केवल 7 ही ऐसे क्षेत्र रहे, जहां शहरों में गांवों से ज्यादा महंगाई थी. इसका सीधा मतलब यह है कि देश के बहुसंख्यक ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग शहरों की तुलना में अधिक आर्थिक दबाव झेल रहे हैं.

ग्रामीण परिवारों पर इसका क्या होगा असर?

अप्रैल 2026 के आंकड़े यह साफ कर देते हैं कि महंगाई अब केवल ‘शहरों की कहानी’ नहीं रह गई है. गांवों में इसका असर काफी गंभीर हो सकता है:

  • परचेजिंग पावर में कमी: जब कमाई का एक बड़ा हिस्सा बुनियादी जरूरतों जैसे भोजन पर खर्च होने लगेगा, तो अन्य चीजों को खरीदने की क्षमता (Purchasing Power) कम हो जाएगी.
  • कम विकल्प: शहरी उपभोक्ताओं के पास कमाई के कई अलग-अलग साधन होते हैं और उनके पास महंगाई से निपटने के विकल्प भी होते हैं. इसके विपरीत, ग्रामीण उपभोक्ताओं के पास आय के सीमित स्रोत (जैसे खेती या मजदूरी) होते हैं, जिससे उनके लिए ऐसे आर्थिक झटकों को सहना अधिक मुश्किल हो जाता है.

Also Read : समय पर बिल चुकाने के बाद भी क्यों गिर जाता है आपका क्रेडिट स्कोर? जानिए बैंकों की इस चालाकी का तोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >