शेयर बाजार में कमजोरी आने से डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर बंद हुआ रुपया

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है. इसके बाद रुपये में सुस्ती दिखी. कमजोर घरेलू शेयर बाजार से निवेशकों की धारणा और प्रभावित हुई. शेयर बाजारों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 352.62 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड कच्चे तेल का वायदा भाव 0.91 फीसदी घटकर 43.35 डालर प्रति बैरल पर बोला गया.

मुंबई : घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 74.84 पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.80 से 74.88 रुपये के बीच घट बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 74.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. रुपया इससे पहले बुधवार को 74.80 रुपये पर बंद हुआ था.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखने का फैसला किया है. इसके बाद रुपये में सुस्ती दिखी. कमजोर घरेलू शेयर बाजार से निवेशकों की धारणा और प्रभावित हुई. शेयर बाजारों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 352.62 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की. उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड कच्चे तेल का वायदा भाव 0.91 फीसदी घटकर 43.35 डालर प्रति बैरल पर बोला गया.

हालांकि, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे टूटकर 74.87 प्रति डॉलर पर आ गया था. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.84 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नीचे गया. यह सात पैसे की गिरावट के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था.

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयनका ने कहा कि फेडरल रिजर्व की टिप्पणी उम्मीद के अनुरूप है. केंद्रीय बैंक ने आर्थिक गतिविधियों और वित्तीय स्थिति में सुधार की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि अभी मध्यम अवधि में आर्थिक परिदृश्य को काफी जोखिम है.

Also Read: COVID-19 के टीके के बेहतर टेस्ट के दम पर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रुपया

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >